आग से पांच लाख की संपत्ति नष्ट

गृहस्वामी ने क्षत से कूदकर बचाई जान

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत के गीतवास बाजार वार्ड संख्या 08 में बुधवार की देर रात्रि आग लगने से पांच लाख लाख की संपत्ति जल गयी. पीड़ित मधु स्वर्णकार बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग पर काबू पाने के लिए रानीगंज, भरगामा, अररिया व जोकीहाट थाना क्षेत्र से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घर में रखे दो बाइक, दो गोदरेज, प्लंबर का सामान सहित कई कीमती वस्तुएं पूरी तरह जल गये. ऐसे में गृहस्वामी मधु स्वर्णकार अपने परिवार बच्चे के साथ क्षत से सीढ़ी के सहारे पड़ोसी के घर उतरकर किसी तरह अपनी जान बचाई.

एक अभियुक्त गिरफ्तार

परवाहा. रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना कांड संख्या 448/23 के फरार अभियुक्त को गुप्त सूचना पर बुधवार को अररिया से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के विस्टोरिया वार्ड संख्या 16 निवासी सोनू कुमार यादव पिता दिनेश यादव बताया जाता है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >