पूर्णिया में 'छात्रों की गूंज' को लेकर तैयारियां पूरी, चार जिलों से पहुंचेंगे छात्र

पूर्णिया आर्ट गैलरी में 11 जुलाई को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित होगा, जहाँ छात्र पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाएंगे. राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे.

फारबिसगंज से प्रतिनिधि की रिपोर्ट

पूर्णिया आर्ट गैलरी में 11 जुलाई को आयोजित होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नेशनल कॉर्डिनेशन टीम के सदस्यों ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अररिया जिलाध्यक्ष सैफ अली खान के साथ प्रदेश सचिव रहमत अली के आवास पर बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सीमांचल के विभिन्न जिलों से आने वाले छात्र-छात्राओं के स्वागत, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

छात्रों के मुद्दों को मिलेगा मंच

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि छात्र वर्तमान में पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, परीक्षा रद्द होने, नियुक्तियों में देरी और बढ़ती बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इन चुनौतियों का सीधा असर लाखों युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है. ऐसे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम छात्रों को अपनी बात रखने और समस्याओं को मजबूती से उठाने का मंच प्रदान करेगा.

सीमांचल के चार जिलों से पहुंचेंगे छात्र

अररिया जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने बताया कि अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज सहित सीमांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्णिया पहुंचेंगे.

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे और शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी बातें सुनेंगे.

अधिक से अधिक छात्रों से शामिल होने की अपील

सैफ अली खान ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास है. उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में जेनियल गाला, रूबी खान, डॉ. मारूफ हसन, मो. अली अहमद, मो. सिबरान, हाफिज उमर फारुक, इमरान आलम, आशिक शेख और तालिब रहमान सहित कई लोग उपस्थित रहे.

प्रमुख बातें

  1. 11 जुलाई को पूर्णिया आर्ट गैलरी में होगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम.
  2. तैयारियों को लेकर फारबिसगंज में बैठक आयोजित की गई.
  3. सीमांचल के चार जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की उम्मीद.
  4. राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी छात्रों से करेंगे सीधा संवाद.
  5. शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने जैसे मुद्दे रहेंगे केंद्र में.

यह भी पढ़ें : सीमांचल में शुरू हुआ 'छात्र संवाद' अभियान, 11 जुलाई को पूर्णिया में जुटेंगे छात्र


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kalimuddin araria

Published by: Shruti Kumari

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >