बीच सड़क पर है बिजली पोल, राहगीर परेशान

लोगों ने की पोल हटाने की मांग

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 में हाइस्कूल जाने वाली मुख्य सड़क पर बीचोबीच लगा बिजली का खंभा आम जनजीवन के लिए गंभीर समस्या बन गया है. सड़क के मध्य 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों व विशेषकर विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय पंसस राजा मंडल ने बताया कि यह बिजली का खंभा लंबे समय से सड़क के बीच स्थित है. जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. संकरी सड़क होने के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है.वहीं स्कूली बच्चे प्रतिदिन जोखिम उठाकर इसी रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश या अंधेरे के समय खतरा ओर बढ़ जाता है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व बिजली विभाग से मांग की है कि जनहित व सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क के बीच स्थित बिजली के खंभे को हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थापित कराया जाए. ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >