सीमा सील होने से नेपाल जाने वाले लोगों को हुई परेशानी

चुनाव को लेकर 72 घंटे तक सीमा सील होने से नेपाल जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

जोगबनी. चुनाव को लेकर 72 घंटे तक सीमा सील होने से नेपाल जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मालूम हो कि बंगाल से सैकड़ों लोग आंखों का इलाज करवाने नेपाल आते हैं. बंगाल से जोगबनी आने वाली ट्रेन प्रत्येक दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को जोगबनी पहुंचती है. वहीं मंगलवार को जोगबनी पहुंची ट्रेन से सैकड़ों लोग जोगबनी पहुंचे, लेकिन सीमा सील होने के कारण उन्हें नेपाल प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली. नेपाल प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलने के कारण सारे लोग स्टेशन रोड में ही बैठे रहे. सीमा खुलने का इंतजार करते नजर आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >