103 पर्यवेक्षक और 59 प्रगणकों की टीम संभाल रही है कमान
नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सह चार्ज पदाधिकारी अजीत कुमार ने कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के ग्रामीण चार्ज के तहत कुल 103 पर्यवेक्षकों (Supervisors) एवं 59 प्रगणकों (Enumerators) को इस महत्वपूर्ण कार्य में लगाया गया है.
सभी प्रतिनियुक्त कर्मी क्षेत्र के प्रत्येक गांव, टोले और वार्डों में घर-घर जाकर पूरी ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ मकानों की नंबरिंग और सूचीकरण का डेटा कलेक्ट कर रहे हैं. इस अभियान को पारदर्शी बनाने के लिए कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी परिवार या मकान इस सूचीकरण से वंचित न रह सके.
तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए तैनात की गई मास्टर ट्रेनर्स की टीम
क्षेत्र में काम कर रहे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डेटा एंट्री या मैपिंग के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं के ऑन-स्पॉट निपटारे के लिए मोबाइल हेल्प डेस्क बनाई गई है.
वरिष्ठ और अनुभवी शिक्षकों की एक विशेष टीम को इस कार्य की कमान सौंपी गई है:
- मोबाइल सपोर्ट टीम: शिक्षक मनोज कुमार भारती, जितेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, शंकर कुमार, मनोरंजन कुमार मिश्रा, एवं अनंत कुमार लगातार फील्ड में तैनात कर्मियों से फोन पर संपर्क में हैं और उनकी हर समस्या का त्वरित समाधान करा रहे हैं.
- कंट्रोल रूम की व्यवस्था: प्रखंड मुख्यालय में एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इस कंट्रोल रूम में पवन कुमार, राजेश कुमार, कुंदन कुमार शर्मा और शुभम कुमार को तैनात किया गया है. यह टीम प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले डेटा की मॉनिटरिंग कर रही है और फीडबैक ले रही है.
बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मियों को प्रखंड स्तर पर किया जाएगा पुरस्कृत: बीडीओ
मकान सूचीकरण जैसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरे कार्य में लगे कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ब्लॉक प्रशासन ने एक बड़ी घोषणा की है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि जो भी पर्यवेक्षक और प्रगणक बिना किसी त्रुटि के, पूरी सटीकता के साथ ससमय (समय सीमा के भीतर) और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करके सौंपेंगे, उन्हें चिन्हित किया जाएगा. इसके बाद प्रखंड स्तर पर एक विशेष विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर उन उत्कृष्ट कर्मियों को प्रशासनिक रूप से पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने सभी प्रगणकों से पूरी निष्ठा के साथ इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने की अपील की है.
नरपतगंज (अररिया) से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:
