विधायक ने पुलिया व सड़क का किया शिलान्यास

सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है.

परवाहा. रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क व पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अविनाश मंगलम ने किया. इस योजना के अंतर्गत दस नंबर रोड स्थित ऋषिदेव टोला से लक्ष्मीपुर पावर ग्रिड तक लगभग ढाई किलोमीटर लंबी सड़क व 58 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण कराया जायेगा. इस मौके पर विधायक अविनाश मंगलम ने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. विधायक ने कहा कि प्रस्तावित सड़क व पुलिया के निर्माण से लक्ष्मीपुर सहित आसपास के गांव के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी.

अब बरसात में होने वाली परेशानी से मिलेगी राहत

बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र जिले के सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होगा. इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में गली-गली तक पक्की सड़कें पहुंचाने व आवश्यक स्थानों पर पुल-पुलियों का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >