पलासी. प्रखंड क्षेत्र के कनखुदिया वार्ड संख्या 03 के एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर का अपहरण कर 02 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी. अपहृत किशोर की मां ममता देवी पति श्रीलाल महतो ने पलासी थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कही है कि 18 मई रोज सोमवार को मेरा लड़का 16 वर्षीय विशाल कुमार महतो पांच बजे शाम में कनखुदिया चौक काम से गया था. वहीं देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो खोजबीन करने लगा. खोजबीन के क्रम में मेरा लड़का का मोबाइल नंबर 7496807215 पर फोन किया. लेकिन फोन नहीं लगा. रात्रि करीब दस बजे मेरा दूसरा लड़का राजा महतो जो मुंबई में रहता है. उनके मोबाइल नंबर 9631777647 पर मेरा लड़का विशाल कुमार महतो के मोबाइल के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया. जिसमें दो लाख रुपये की मांग कर गया है. उसके बाद उक्त मोबाइल नंबर पर कई बार फोन लगाया गया. लेकिन फोन नहीं लग रहा है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.
नाबालिग युवक का अपहरण, दो लाख फिरौती मांगी, मामला दर्ज
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है
