पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश को आवेदन शुरू, 31 तक अंतिम तिथि

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ देखें।

अररिया. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अररिया में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं. विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

ये हैं पात्रता की शर्तें

प्राचार्य ने बताया कि जो छात्र वर्तमान में कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं, वही इस परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं. अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए. साथ ही छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो, जहां के नवोदय विद्यालय में वह प्रवेश लेना चाहता है.

निःशुल्क मिलेंगी ये सुविधाएं

प्राचार्य ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं. यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आवास, भोजन, पुस्तकालय, खेलकूद और कंप्यूटर शिक्षा जैसी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं.विस्तृत जानकारी, पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश व आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट `https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/` पर विजिट कर सकते हैं.

ALSO READ प्रभात खबर के 30 साल पूरे होने पर पढ़िए बोधगया की उस गुफा की कहानी, जहां बुद्ध ने 6 साल की थी कठोर तपस्या


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >