मदरसा छात्रों के लिए इज्तेमाई परीक्षा का आयोजन

अच्छा अंक लाने वालों को किया जायेगा पुरस्कृत

अररिया. कुल हिंद राबता मदारिस इस्लामिया अरबिया दारुल उलूम देवबंद के सौजन्य से मदरसा के बच्चों के लिए सामूहिक वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया. अररिया प्रखंड के मदरसा तंजीमुल मुसलमीन रजोखर ईदगाह में शनिवार को आयोजित इस परीक्षा में प्रथम चरण में जिला के तीन प्रखंड रानीगंज भरगामा व अररिया के कुल तरह मदरसा के लगभग एक सौ बच्चे शामिल हुए. इस परीक्षा में राबता मदारिस इस्लामिया अरबिया के छात्र शामिल हुए. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना अरशद कबीर खाकान, मौलाना मुफ्ती अब्दुल वारिश की क़यादत, मौलाना खालिद अनवर, हाफिज कारी फरहान आलम व कार्यक्रम की अध्यक्षता आबिद फारूकी ने की. मौके पर विभिन्न मदरसा से आए उलमाओं ने भी खिताब किया. मौके पर मदरसा तंजीमुल मुसलमीन रजोखर ईदगाह के नाजिम व कार्यक्रम के आयोजक मुफ्ती इमामुल बारी कासमी ने बताया कि इस वार्षिक परीक्षा में विभिन्न मदरसा से हीफज कर रहे बच्चे शामिल हुए. उन्होंने बताया कि इस सेंटर मैं आयोजित हुए वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य बाकी प्रखंडों के लिए अलग अलग तिथियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >