दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल

दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत के गोस्वामी टोला वार्ड संख्या 07 में शुक्रवार की शाम बकरी ने पेड़ खा लिया इसको लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों पक्ष से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायलों में महिला भी शामिल है. सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया. जहां डॉ रोहित कुमार सहित अन्य चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज किया. घायलों में एक पक्ष के राकेश गोस्वामी, रविंद्र गोस्वामी दोनों पिता रामचंद्र गोस्वामी, गौरव गोस्वामी पिता राकेश गोस्वामी, जुली देवी पति अरविंद गोस्वामी व दूसरे पक्ष के गंभीर रूप से घायलों में फुचो गोस्वामी पिता फोदारी गोस्वामी, राज गोस्वामी पिता फुचो गोस्वामी, रीता देवी पति फुचो गोस्वामी, देव गोस्वामी पिता फुचो गोस्वामी व राकेश पासवान सभी वार्ड संख्या 07 मटियारी थाना फारबिसगंज निवासी बताया जाता है. इलाज कराने के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों पक्ष के द्वारा एक दूसरे पक्ष के खिलाफ स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दे दिया है. अपर थानाध्यक्ष अनि सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >