किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान, अभियान शुरू : बीएओ

किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान, अभियान शुरू : बीएओ

कुर्साकांटा. कृषि विभाग की ओर से पंचायत वार, वार्ड वार शिविर आयोजित कर किसानों का फार्मर आइडी निर्माण कराया जा रहा है. बीएओ दीपेश कुमार साह ने बताया कि फार्मर आइडी को लेकर विशेष अभियान 12 मई से 30 जून 2026 तक चलेगा. बताया कि फार्मर आइडी किसान स्वयं भी बना सकते हैं. इसके इतर अपने पंचायत के कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार या राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर, अपने नजदीकी सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी फार्मर आइडी बनाया जा सकता है. फार्मर आइडी को लेकर आवश्यक दस्तावेज को लेकर बताया कि इसे लेकर किसान का आधार कार्ड, स्वयं का मोबाइल नंबर के साथ उक्त ज़मीन की स्वयं के नाम से जमाबंदी होना अनिवार्य है. बीएओ श्री साह ने फार्मर आइडी बनाने से किसानों को होने वाले लाभ को लेकर बताया कि इससे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित कृषि क्षेत्र में सरकार से संचालित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, फसल बीमा, केसीसी, सहायता, अनुदान, फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ के साथ सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के साथ मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >