जिलाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष हुए सम्मानित

नये पदाधिकारियों काे किया सम्मानित

अररिया. जिला में बिहार सरकार द्वारा संचालित महादलित दलित व अतिपिछड़ा अक्षर अंचल योजना में कार्यरत संयुक्त शिक्षा सेवक संघ जिला इकाई का गठन पिछले दिनों अररिया में एक बैठक कर किया गया था. जिसमें सर्वसम्मति से सरताज आलम को नये जिलाध्यक्ष सुशील कुमार रजक को जिला सचिव व विनय रजक को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया था. जिसका सम्मान समारोह शिक्षा सेवक ने आयोजित किया. जिले के विभिन्न प्रखंड से आये शिक्षा सेवक ने फूल माला व बुके देकर तीनों पद धारकों का सम्मानित किया. इस मौके पर सभी प्रखंड से आए शिक्षा सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष व सचिव ने अपने अपने विचार प्रकट किये. सभी नव मनोनीत संयुक्त शिक्षा सेवक के पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए भरोसा जताया कि अब शिक्षा सेवक संघ काफी मजबूती के साथ सभी शिक्षा सेवक के मान सम्मान व उनके अधिकारों को लेकर सक्रियता के साथ काम करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >