शंकरपुर मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग

पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

फारबिसगंज. बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नयी पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. पूर्व मुखिया अरुण यादव, मंदिर के सचिव रंजन मंडल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक शंकरपुर मंदिर को राजकीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की. पूर्व मुखिया अरुण यादव ने मंत्री को बताया कि शंकरपुर मंदिर दशकों से जन-आस्था का बड़ा केंद्र रहा है. उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में यह महत्वपूर्ण स्थल उपेक्षित है, जबकि इसमें एक बड़ा पर्यटन केंद्र बनने की पूरी क्षमता है. पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अरुण यादव व रंजन मंडल द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को गंभीरता से लिया. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि बिहार के गौरवशाली मंदिरों का पुनरुद्धार सरकार की प्राथमिकता है. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शंकरपुर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द ही विकास की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >