पीएचसी में अल्ट्रासाउंड लगाने की मांग

अल्ट्रासाउंड लग जाने से मरीजों को होगी सहूलियत

कुर्साकांटा. एक तरफ स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो को लेकर केंद्र व राज्य सरकार हमेशा से तत्पर रही है. वहीं दूसरी तरफ पीएचसी कुर्साकांटा में ड्रेसर व अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. मरीजों ने बताया कि पीएचसी में अल्ट्रासाउंड रहने से जो जांच मुफ्त में होती. उसी कार्य को लेकर मरीजों को खासकर गरीब परिजनों को अल्ट्रासाउंड के नाम पर बाजार स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर में काफी रुपये खर्च करना पड़ता है. वहीं ड्रेसर नहीं रहने से घायल मरीजों का इलाज अमूमन भगवान भरोसे हीं होती रही है. यह बात दीगर है कि पीएचसी में इलाज कम रेफर पहले कर दिया जाता रहा है. अल्ट्रासाउंड सेंटर नहीं रहने से खासकर ग्रामीण गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को इलाज के नाम पर तो जांच के नाम पर काफी रुपये खर्च करना पड़ जाता है. स्थानीय मुखिया सोनी देवी, दिलीप झा, प्रणव गुप्ता, योगी साह, पंसस देवेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार ठाकुर, उप मुखिया मो इबरान, गौरव कुमार सिंह, प्रकाश साह, संतोष सुमन, पूर्व मुखिया मो मुश्ताक अली, सरपंच प्रतिनिधि गणेश मंडल,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विद्यानंद पासवान सहित दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी से पीएचसी में ड्रेसर की तैनाती के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर स्थापित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >