बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय

लोगों ने बैठक में लिये कई निर्णय

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र का कुआड़ी बाजार जहां दशकों से अतिक्रमणकारी सरकारी जमीन पर मनमाने तरीके से कब्जा जमाए बैठे हैं. पूर्व में जिस हाट के पास काफी जमीन हुआ करती थी वही हाट आज चंद गज जमीन पर सिमट गयी है. इधर पंचायत स्तरीय योजना से प्रत्येक पंचायत के केंद्र में विवाह भवन को लेकर जब सरकारी जमीन की पड़ताल की गयी तो हटिया की जमीन चर्चा में आयी. कुआड़ी हटिया को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर रविवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कुआड़ी परिसर में मुखिया वीणा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विवाह भवन निर्माण को सरकारी जमीन खोज पर विस्तृत चर्चा की गयी. जानकारी देते मुखिया वीणा देवी ने बताया कि कुआड़ी हटिया में जहां सरकारी जमीन है जिसका गत दिनों अतिक्रमण कर लिया गया है. बैठक में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए विवाह भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. बैठक में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जिला पदाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर सरकारी जमीन अतिक्रमणमुक्त कराने की बात कही. वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि कुआड़ी हटिया की सरकारी जमीन को अविलंब अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो जरूरी पड़ी तो इस मामले को गृह मंत्री सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जनता दरबार तक पहुंचाया जायेगा. इस मौके पर जिप सदस्य रघुनाथ सिंह, रामायण गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि बालकृष्ण पासवान, पूर्व सरपंच सियाराम यादव, युगल गुप्ता, रामानंद सिंह, मनोज पासवान, मूनी लाल सिंह, सुनील सिंह, कन्हैया लाल भारती, रिंकू चौधरी, अमित शाह, मो कुद्दूस, मदन प्रसाद साह, प्रदीप कुमार साह, सत्यनारायण सिंह, सुभाष यादव, दीपक सोनी, राजेंद्र प्रसाद साह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

फार्मर आइडी को लेकर शिविर का आयोजन

कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय पंचायत के वार्ड संख्या 02 मरातीपुर में रविवार को फार्मर आइडी निर्माण के साथ पौधा संरक्षण को लेकर शिविर आयोजित किया गया. प्रखंड कृषि समन्वयक अजीत कुमार ने बताया कि प्रत्येक किसान को फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य है. फार्मर आइडी निर्माण होने के बाद ही जहां किसान को कृषि क्षेत्र में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का भी लाभ मिलेगा. इसलिए प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक किसान फार्मर आइडी निर्माण बनाएं भी व इसे लेकर अगल बगल के किसानों को जागरूक भी करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >