कुर्साकांटा. मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी इकाई कुर्साकांटा के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में महेशखूंट में मनरेगा मजदूर व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रखंड अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि केंद्र सरकार मनरेगा को बदलकर मनरेगा मजदूरों की हकमारी करना चाहती है. इसके साथ ही पूर्व से संचालित मनरेगा में भारी बदलाव कर मनरेगा मजदूरों को परेशानी बढ़ा दी है. जिसे कांग्रेस कभी भी पूरा नहीं होने देगी. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता ने सरकार के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाला. मौके पर श्रीकांत यादव, विकास यादव, किशोर मंडल, उपेंद्र मंडल, रामपाल शर्मा, दिनेश यादव, मनोज यादव, संजय मांझीज आशु मांझी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
