जोगबनी (अररिया) से सुदीप पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव ने जमकर खुशी मनाई. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे फोड़े और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली. इस मौके पर रोहित यादव ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जीत है. उन्होंने कहा कि इस जीत से स्पष्ट होता है कि भाजपा पूरे देश में जनता के बीच काफी लोकप्रिय है. जश्न के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर जीत की बधाई दी.
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जोगबनी में जश्न
जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव ने जमकर मनायी खुशी
