शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं ईद-उल-अजहा

ईद उल अजहा पर्व मनाने को लेकर सद्भावना मंच ने की बैठक

अररिया. त्याग व बलिदान का पर्व ईद उल अजहा को शांतिपूर्ण व आपसी भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिला सद्भावना मंच व युवा सद्भावना मंच ने बैठक की. शुक्रवार की देर शाम टाउन हॉल स्थित सर सैयद लाइब्रेरी अररिया में मंच के अध्यक्ष श्याम लाल यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें मंच के सभी साथी मौजूद थे. बैठक में मौजूद वक्ताओं ने ईद अल अजहा का पर्व सभी से शांति, सद्भाव व आपसी भाइचारगी के साथ मनाने का आह्वान किया. मालूम हो कि 28 मई गुरुवार को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा. नमाज के लिए सभी ईदगाह व मस्जिदों की सफाई व रंग-रोगन किया जा रहा है. मौके पर सचिव मो मोहसिन, जुबैर आलम, नैयारुज्जमान, शम्स आजम, रमाकांत जायसवाल, रजी अहमद ,फजलुर रहमान, रइस उद्दीन, तौसीफ आलम, दीपक दास, रजी अनवर्ज, रामानंद यादव, शरफ़ुल हक ,अनिल कुमार के अलावा मंच के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >