हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

मौत के बाद परिजनों में पसरा मातम

भरगामा. सोमवार को परसा हाट रेशमलाल चौक मार्ग पर मुसहर्निया पुल के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. बताया गया कि रेलवे की मिट्टी ढुलाई कर रहे तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. हाइवा चालक घटना के बाद रेशमलाल चौक की ओर भाग निकला. घटना से आक्रोशित लोगों ने गोलहा गांव के समीप हाइवा को पकड़ लिया. लेकिन हाइवा चालक भाग निकला. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तीन हाइवा को घेर लिया. उसकी हवा निकाल दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व स्थिति को नियंत्रित किया. जानकारी अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारी वार्ड संख्या 04 निवासी गणेशी पंडित के 35 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर पंडित गांव के ही विजय कुमार झा को लेकर सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपनी बाइक से रानीगंज जा रहे थे. इसी दौरान उक्त स्थल पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे नंदकिशोर पंडित गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान नंदकिशोर पंडित ने दम तोड़ दिया. वहीं बुरी तरह घायल विजय कुमार झा का पूर्णिया में इलाज चलने कि बात बताई जा रही है. युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक व आक्रोश का माहौल बन गया. इधर हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे की मिट्टी ढुलाई में लगे तीन हाइवा को घेर लिया व उनके टायरों की हवा निकाल दी. ग्रामीणों का आरोप था कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना एसआई गुड्डू कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया व तीनों हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे मिट्टी भराई में प्रयुक्त तीन हाइवा को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले कि जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >