बीडीओ ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

जनता दबरार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे

भरगामा. सीओ व राजस्व पदाधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से बीडीओ को संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है. इस क्रम में शनिवार को पहली बार बीडीओ शशिभूषण सुमन की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया.जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे व अपनी-अपनी समस्याएं बीडीओ के समक्ष रखीं. भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद बीडीओ ने साक्ष्यों के आधार पर मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गये. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी व न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >