बालसा रजिस्ट्रार ने ली बंदियों की सुधि

एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी सहित एलएडीसी के सभी पदाधिकारी रहे सक्रिय

अररिया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना (बालसा) के रजिस्ट्रार जिला कारा अररिया में बंद बंदियों से रूबरू हुए. इस दौरान वें उनकी सुधि भी ली. इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बालसा रजिस्ट्रार ने उपस्थित डीएलएसए सेक्रेटरी व एलएडीसी के सभी पदाधिकारियों से बारी-बारी से बंदियों के हितार्थ कई आवश्यक जानकारी प्राप्त की. जेल लीगल एड क्लीनिक के पीएलवी से भी गहन पूछताछ कर पुरुष व महिला बंदियों से रूबरू हो उनसे जेल में मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारियां प्राप्त किये. वहीं, जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से इस वर्ष अबतक कितने बंदियों को विधिक सेवाएं प्रदान की गई हैं. इसका डाटा कलेक्ट किए. मौके पर एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के अलावा जेल सुप्रिटेंडेंट सुजीत कुमार झा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ विनय ठाकुर, डिप्टी चीफ सोहन लाल ठाकुर व दुखमोचन यादव, सहायक अरुणेश गौरव व सोनी कुमारी, डीएलएसए सहायक शेखर कुमार आदि सक्रिय रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >