संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बलों की रहेगी तैनाती

रामनवमी के मौके पर जिले में विधि व्यवस्था का होगा सख्त इंतजाम

अररिया. जिले में रामनवमी शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सजग व गंभीर है. इसी क्रम में जिलाधिकारी विनोद दूहन व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में विधि-व्यवस्था के समीक्षा को लेकर विशेष बैठक हुई. बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष व नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े थे. समीक्षा के क्रम में रामनवमी के मौके पर जिले में विधि-व्यवस्था के संधारण पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसे लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने कहा रामनवमी पर्व के अवसर पर शोभायात्रा मार्गों का पूर्व निर्धारण कर लें. संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये. किसी भी प्रकार के अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिया. बताया गया कि त्योहार के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित किये जाने का निर्देश उन्होंने दिया. इसके अतिरिक्त बैठक में भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामले, उत्पाद विभाग की गतिविधियां, थाना व ओपी में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन, खनन कार्यों की निगरानी, चरित्र व शस्त्र सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा बैठक में की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rahul kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >