वाहन जांच में वसूला 02.76 लाख जुर्माना

73 ड्राइविंग लाइसेंस का हुआ निलंबन

अररिया. सड़क सुरक्षा जनवरी माह 2026 के तहत डीटीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में अररिया जिला अंतर्गत रानीगंज प्रखंड में हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस चेकिंग का स्पेशल ड्राइव चलाया गया. जांच के दौरान 67 बाइक व 28 ऑटो, ई-रिक्शा, चारपहिया वाहनों के विरुद्ध कुल 02 लाख 76 हजार 500 रुपये का चालान किया गया है. मालूम हो कि परिवहन विभाग, पटना द्वारा जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह घोषित किया गया है. इसके तहत स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. सड़क पर परिचालित सभी प्रकार के वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है. एक बार से अधिक नियम उल्लंघन करने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई भी की गयी है. अब तक कुल 87 ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन किया जा चुका है. यातायात डीएसपी की अनुशंसा पर 14 लाइसेंस व जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 73 ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन किया जा चुका है. सड़क सुरक्षा के मद्देनजर डीटीओ द्वारा बताया गया कि नियम को तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर स्पेशल ड्राइव मोटरयान निरीक्षक पंकज कुमार व निशांत कुमार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >