आपसी रंजिश में मां-बेटे को मारी गोली, बेटे की मौत

बीहट : आपसी रंजिश में एफसीआइ ओपी क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हथियार से लैस अपराधियों ने बीहट मकससपुर टोले के वार्ड 17 निवासी शिवनंदन कुंवर के 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार उर्फ बुधना व 55 वर्षीया मां निर्मला देवी को गोली मारी, जिससे बेटे की मौत हो गयी. घायल निर्मला देवी को एफसीआइ […]

बीहट : आपसी रंजिश में एफसीआइ ओपी क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हथियार से लैस अपराधियों ने बीहट मकससपुर टोले के वार्ड 17 निवासी शिवनंदन कुंवर के 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार उर्फ बुधना व 55 वर्षीया मां निर्मला देवी को गोली मारी, जिससे बेटे की मौत हो गयी.

घायल निर्मला देवी को एफसीआइ पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस ने गोली के दो खोखा, दो मिसफायर नाइन एमएम का कारतूस बरामद किया है.
एसपी अवकाश कुमार ने कहा है कि पहली नजर में आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आयी है. मृतक भी अपराधी प्रवृत्ति का था. उसका रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है. युवक की मां निर्मला देवी के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >