भतीजे ने की चाचा-चाची व दो चचेरे भाइयों की हत्या

कुशेश्वरस्थान पूर्वी (दरभंगा) : थाना क्षेत्र के उजुआ गांव में गुरुवार की देर शाम भतीजे ने चाचा-चाची के साथ दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य घायल है. घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. मरने वालों में गांव के ही 65 वर्षीय लक्ष्मी साह, उनकी पत्नी 60 […]

कुशेश्वरस्थान पूर्वी (दरभंगा) : थाना क्षेत्र के उजुआ गांव में गुरुवार की देर शाम भतीजे ने चाचा-चाची के साथ दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य घायल है. घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. मरने वालों में गांव के ही 65 वर्षीय लक्ष्मी साह, उनकी पत्नी 60 वर्षीया अरहुलिया देवी, पुत्र 37 वर्षीय बुच्चो साह व 32 वर्षीय वीरेंद्र साह शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये.

वहीं, एसडीओ ब्रजकिशोर लाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार झा के साथ सीओ ओमप्रकाश गुप्ता देर रात घटनास्थल के लिए रवाना हो गये. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, दो भाइयों लक्ष्मी साह व गंगा साह के बीच घर बनाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष गुरुवार को कुशेश्वरस्थान थाने पर पहुंचे थे.
थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को नोटिस तामिल कराते हुए अगले शनिवार को विवाद के निबटारे के लिए थाने पर बुलाया. बताया जाता है कि थाना से लौटने के बाद देर शाम दूसरे पक्ष के गंगा साह के पुत्र गौतम साह ने गोली मारकर चारों की हत्या कर दी. थानाध्यक्ष ने चार मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का कहना है कि गौतम ने गोली मारकर चारों की हत्या की है. घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही थी. इस विवाद में लक्ष्मी साह का भाई राम भजन साह भी बुरी तरह जख्मी बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >