मॉर्निंग वॉक को निकली वृद्धा से चेन स्नैचिंग

फुलवारीशरीफ. फुलवारी में रविवार को शहर के मित्रमंडल कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सिंचाई विभाग के अभियंता की पत्नी सोनावती देवी को चेन लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया. गत दिनों में फुलवारी में चेन स्नैचिंग की यह पांचवीं घटना है. रविवार की सुबह छह बजे सोनावती देवी घर से माॅर्निंग वॉक के लिए निकली थीं. इसी […]

फुलवारीशरीफ. फुलवारी में रविवार को शहर के मित्रमंडल कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सिंचाई विभाग के अभियंता की पत्नी सोनावती देवी को चेन लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया. गत दिनों में फुलवारी में चेन स्नैचिंग की यह पांचवीं घटना है. रविवार की सुबह छह बजे सोनावती देवी घर से माॅर्निंग वॉक के लिए निकली थीं.

इसी दौरान कॉलोनी में ही बाइक सवार दो बदमाश महिला के करीब पहुंचे और पलक झपकते ही उनके गले से सोने की चेन व लॉकेट झपट कर फरार हो गये. जिनकी करीब कीमत 50 हजार के लगभग बतायी गयी है. घटना से महिला अवाक रही गयी और शोर मचाने लगी.

जब तक महिला का शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लुटेरे फरार हो चुके थे. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी घर जाकर परिजनों को दी. इसके बाद फुलवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह रविवार को घर से मॉर्निंग वॉक को निकली थी, लेकिन उसे क्या पता कि बदमाश उसके पीछे लगे हुए हैं. सुबह का समय था और सड़क सूनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >