सुबह से शाम तक अपराधियों ने कीं कई वारदातें

हथौड़ी के टोकना टोला के पास लूटी बाइक, प्रयागबड़ी चौक पर धराया हथौड़ी : टोकना टोला के पास सब्जी व्यवसायी सिकंदर साह को शुक्रवार की शाम दो अपाचे गाड़ी पर सवार चार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर लूट लिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रयागबड़ी चौक के पास अपराधियों को घेरने का प्रयास किया, […]

हथौड़ी के टोकना टोला के पास लूटी बाइक, प्रयागबड़ी चौक पर धराया

हथौड़ी : टोकना टोला के पास सब्जी व्यवसायी सिकंदर साह को शुक्रवार की शाम दो अपाचे गाड़ी पर सवार चार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर लूट लिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रयागबड़ी चौक के पास अपराधियों को घेरने का प्रयास किया, तो अपराधी बाइक छोड़ कर खेत में भागने लगे. ग्रामीणों ने एक अपराधी को दबोच लिया और जम कर धुनाई कर दी.
उसकी पहचान हथौड़ी थानाक्षेत्र के कफेन चौधरी पंचायत अंतर्गत मानपुर बोरवारा निवासी मोहम्मद नन्हे के रूप में हुई है. उसे जेल भेज दिया गया. सूचना मिलने पर देर रात एसएसपी मनोज कुमार, डीएसपी गौरव पांडे हथौड़ी थाना पहुंच कर नन्हे से गहन पूछताछ की. नन्हे ने तीन साथियों के साथ लूटपाट की बात स्वीकार की.
एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी गौरव पांडे हथौड़ी पुलिस व बोचहां पुलिस के साथ आधा दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की. घटना में संलिप्त एक युवक के पिता व एक संदिग्ध को पुलिस ने उठाया, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >