पार्टी विधायकों से विचार के बाद जदयू उम्मीदवारों के समर्थन पर फैसला करेंगे लालू

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज कहा कि बिहार में राज्यसभा की दो सीटों के आगामी 19 जून को होने वाले उपचुनाव में जदयू उम्मीदवारों को समर्थन देने संबंधी निर्णय पर वह पार्टी विधायकों से विचार विमर्श करेंगे. राज्यसभा उपचुनाव में जदयू उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए उन्हें फोन पर […]

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज कहा कि बिहार में राज्यसभा की दो सीटों के आगामी 19 जून को होने वाले उपचुनाव में जदयू उम्मीदवारों को समर्थन देने संबंधी निर्णय पर वह पार्टी विधायकों से विचार विमर्श करेंगे.

राज्यसभा उपचुनाव में जदयू उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए उन्हें फोन पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपील के बारे में पूछे जाने पर लालू ने कहा कि इस बारे में वह कोई भी निर्णय अपनी पार्टी विधायकों की बैठक में विचार विमर्श करके लेंगे.

राजद सुप्रीमो ने कहा कि जदयू के घर में उन्हीं के लोगों की वजह से आग लगी है. नीतीश की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि उस आग को बुझाने के लिए दमकल की तलाश में लोगों ने उनसे अपील की है, जिस पर वह अपने विधायकों और साथियों से विचार विमर्श कर निर्णय लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >