बांका में देवघर से लौट रहे कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर, 3 लोगों की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के बांका जिले में भयंकर रोड एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई. देखते ही देखते मौके पर चिख पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच में जुट गई है.

Bihar Road Accident: बिहार के बांका जिले में दर्दनाक घटना घटना घटी. जिले के जिलेबियामोड़ थाना इलाके में देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बिज्जीखरबा जिलेबिया मोड़ के बीच शनिवार की सुबह कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इस घटना में कार सवार चार व्यक्ति जख्मी हो गए हैं.

मौके से कार का ड्राइवर फरार

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और हादसे की पूरी जानकारी ली. पुलिस ने सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

इस तरह से हुई बांका में घटना

जानकारी के अनुसार, फुल्लीडूमर थाना इलाके के बैनरझोप गांव के सुरेंद्र साह(46 साल), रूपेश कुमार साह(28 साल) और बालेश्वर साह (59 साल) एक बाइक पर सवार होकर निजी काम से साहबगंज के मटिहानी गांव जा रहे थे. इसी दौरान झारखंड के गढ़वा जिला के मोरवे गांव के कुछ लोग कार से सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर पूजा करने जा रहा थे. तभी घटनास्थल पर कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई. घटना में बाइक चकनाचूर हो गया है.

थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने क्या बताया?

जबकि कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में जा गिरा. कार में सवार लोगों में प्रवीण कुमार गुप्ता, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी और खुशबू कुमारी जख्मी हुई है. थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि कार के जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. जिसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है.

Also Read: JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर, निशांत कुमार को फिर बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >