बिहार के 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुद का स्टार्टअप करने का भी मौका, जानिए सरकार की मेगा प्लानिंग

Youth employment In Bihar: बिहार के 10 लाख युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार की तरफ से खास प्लानिंग की गई है. इससे युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ खुद का स्टार्टअप भी शुरू करने का मौका मिलेगा. 6 जिलों में स्टार्टअप गतिविधियों को तेज करने का आदेश भी जारी किया गया है.

Youth employment In Bihar: बिहार के 10 लाख युवाओं के लिए राज्य सरकार की तरफ से खास तैयारी की गई है. इनोवेशन बेस्ड अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार फैसले ले रही है. इन युवाओं को एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद इन्हें रोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने आदेश जारी किया है.

इन 6 जिलों को स्टार्टअप हब बनाने की योजना

जानकारी के मुताबिक, राज्य के 6 जिलों भागलपुर, पटना, गयाजी, पूर्णिया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में स्टार्टअप गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. इन जिलों को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के प्रमुख केंद्र के रूप में डेवलप किया जाएगा. स्टार्टअप हब के रूप में इन जिलों के डेवलप होने से युवाओं को बिहार में ही नया मौका मिल सकेगा.

स्टार्टअप इन्क्यूबेटर भी किए जायेंगे डेवलप

मिली जानकारी के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 100 से भी ज्यादा स्टार्टअप इन्क्यूबेटर डेवलप किए जाने को लेकर योजना बनाई गई है. इन्क्यूबेटर को डेवलप किए जाने के बाद युवाओं के पास जो नए आइडियाज होंगे, उसे सफल बिजनेस में बदलने के लिए मदद मिल सकेगा.

राज्य में स्ट्रॉन्ग टेक्नोलॉजी नेटवर्क किया जाएगा स्थापित

इस तरह से बिहार में एआई मिशन के लिए एक मजबूत टेक्नोलॉजी नेटवर्क स्थापित किया जाएगा. एआई मिशन के तहत ही बिहार में निवेश को बढ़ावा देने के लिए, आवश्यक फंड उपलब्ध कराने और सुपर कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने की प्लानिंग की जा रही है. इसके अलावा बिहार में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया की लगभग 200 यूनिट को भी एक्टिव किया जाएगा.

एआई लैब स्थापित किए जाने की योजना

जानकारी के मुताबिक, बिहार में 49 आईटीआई में एआई लैब स्थापित किया जाने वाला है. इनमें युवाओं को डेटा एनालिटिक्स, एआई और अन्य डिजिटल टूल्स और तकनीक के इस्तेमाल के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. सरकार की इस योजना को लेकर मानना है कि इससे राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ MSME और तकनीक आधारित रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे.

Also Read: बिहार में DSP रैंक के 53 अधिकारियों का तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >