Virender Sehwag Rise And Fall Season 2: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मजेदार अंदाज से फैंस का मनोरंजन करने वाले वीरेंद्र सहवाग अब एक नए रूप में नजर आने वाले हैं. अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) सीजन 2 के होस्ट के रूप में उनका नाम फाइनल हो गया है. शो के पहले सीजन में होस्ट रहे अश्नीर ग्रोवर को अब वीरेंद्र सहवाग रिप्लेस करेंगे.
सहवाग ने अपने नए रोल को लेकर क्या कहा
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना होस्टिंग डेब्यू करने जा रहे सहवाग ने कहा कि
क्रिकेट ने उन्हें सिखाया है कि मैच आखिरी गेंद तक खत्म नहीं होता. ठीक उसी तरह इस शो में भी कंटेस्टेंट्स को यह समझना होगा कि कब अटैक करना है, कब डिफेंस करना है और कब अपनी रणनीति बदलनी है.
ये भी पढ़ें: Rajkumar Sharma on Virat Kohli: विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने क्या कहा?
शो का रोमांच और नया फॉर्मेट
सामने आए नए प्रोमो में सहवाग जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस शो में 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा जाएगा:
- रूलर्स: जो शानदार पेंटहाउस में रहकर सभी लग्जरी सुविधाओं का आनंद लेंगे.
- वर्कर्स: जिन्हें बेसमेंट में रहकर कम सुविधाओं के साथ गुजारा करना होगा.
यह पोज़िशन बिल्कुल पक्की नहीं होगी. कंटेस्टेंट्स के खेल, रणनीतियों और फैसलों के आधार पर वे कभी भी ऊपर (रूलर) या नीचे (वर्कर) जा सकते हैं. खेल में पैसा, दिमाग और बदलते समीकरण मुख्य भूमिका निभाएंगे.
कौन था सीजन 1 का विनर?
'राइज एंड फॉल' के पहले सीजन को टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीता था. 42 दिन चले इस कड़े मुकाबले में उन्होंने ट्रॉफी के साथ 28.10 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की थी. इस सीजन में आरुश भोला पहले रनर-अप और अरबाज पटेल दूसरे रनर-अप रहे थे.
ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi viral video: ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी की ली चुटकी, VIDEO VIRAL
अब तक नहीं हुई है आधिकारिक घोषणा
मेकर्स ने अभी तक सीजन 2 की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रोमो सामने आने के बाद फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है.
