आर्यना सबालेंका ने जीता US Open 2025, प्राइज मनी में मिली एशिया कप से 22 गुना ज्यादा रकम

US Open 2025: आर्यना सबालेंका ने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को हराकर लगातार दूसरी बार यूएस ओपन जीता. सबालेंका का यह चौथा ग्रैंड स्लैम है. इसमें उन्हें जीत के साथ प्राइज मनी में करोड़ो रुपए की रकम मिली है.

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हराकर लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता. सबालेंका ने अपना धैर्य बनाए रखा और आखिर में 6-3, 7-6 (3) से जीत दर्ज करके अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. इस तरह से उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ियों से मिली हार की पीड़ा भी खत्म कर दी. इसके साथ ही सबालेंका 2014 में सेरेना विलियम्स के बाद लगातार दो बार एकल खिताब जीतने वाली पहली महिला बनीं. यूएस ओपन की जीत के साथ ही उन्होंने न केवल टेनिस जगत में अपनी स्थिति और मजबूत की बल्कि प्राइज मनी के तौर पर भी भारी रकम अर्जित की.

मैच के दौरान सबालेंका जब खिताब से दो अंक दूर थीं, तब उन्होंने एक ऐसा ओवरहेड स्मैश लगाया जो आसान शॉट होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने उसे नेट में उलझा दिया जिससे अनिसिमोवा को ब्रेक का मौका मिल गया. लेकिन उन्होंने पेशेंस रखा और वापसी की. सबालेंका ने जीत हासिल करने के बाद कोर्ट पर अपना रैकेट गिरा दिया और मुस्कान बिखेर दी. उन पर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा था क्योंकि एक बार उनके मन में संदेह पैदा हो गया था. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘मेरे मन में शक घर कर गया था लेकिन इसके बाद मैं पलटी और मैंने गहरी सांस ली. मैंने खुद से कहा कि चलो ठीक है ऐसा होता है. यह बीती बात है और अब अगले अंक पर ध्यान दो. ’’

अनीसिमोवा का सबालेंका के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-3 था, लेकिन यह 10वां मुकाबला अलग साबित हुआ. सबालेंका ने आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को आसानी से मात दी और अपना 100वां ग्रैंड स्लैम मेन-ड्रॉ मैच जीता. इसके साथ ही इस साल उनकी जीतों की संख्या 56 हो गई, जो टूर में सबसे ज्यादा है. मौजूदा विश्व नंबर 1 खिलाड़ी ने आखिरकार 2025 का अपना पहला और करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया. सबालेंका पिछले 11 वर्षों में पहली महिला खिलाड़ी बन गई है जिन्होंने अमेरिकी ओपन में अपने खिताब का बचाव किया. उनसे पहले यह कारनामा सेरेना विलियम्स ने किया था. वह 2012 से लेकर 2014 तक लगातार तीन बार चैंपियन बनी थी. 

US Open जीत करोड़पति बनी सबालेंका

यूएस ओपन 2025 में महिला सिंगल्स का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा. इस जीत के साथ आर्यना सबालेंका का बैंक बैलेंस भी मजबूत हुआ. इस शानदार मैच में खिताबी सफलता के लिए आर्यना को 50 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जो मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से लगभग 44 करोड़ 8 लाख रुपए के करीब हैं. वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा ने रनरअप रहते हुए 25 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि अर्जित की, जो भारतीय रुपए में लगभग 22 करोड़ 4 लाख रुपए के बराबर है.

एशिया कप क्रिकेट में जीतने वाली टीम को तीन लाख अमेरिकी डॉलर (2.6 करोड़), तो उप विजेता को 1,50,000 डॉलर मिलेंगे. यह जीत की रकम टेनिस के US Open 2025 के विजेता से लगभग 22 गुना कम है.

चौथी ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी

बेलारूस की 27 वर्षीय सबालेंका ने अपनी चौथी ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीती. उन्होंने अपने सभी खिताब हार्ड कोर्ट पर जीते हैं. इस जीत से वह 2006 में जस्टिन हेनिन के बाद एक सत्र में तीन प्रमुख फाइनल हारने वाली पहली महिला बनने से बच गईं. सबालेंका मेलबर्न पार्क में मैडिसन कीज से तथा रोलैंड-गैरोस में कोको गॉफ से हार गई थी. शनिवार को उनके दिमाग में इन हार की तस्वीर भी बनी हुई थी. उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद, मैंने सोचा कि सही यही होगा कि इसे भूलकर आगे बढ़ जाऊं. लेकिन फिर फ्रेंच ओपन में भी यही हुआ. मैंने उन फाइनल को देखा और मैं हार का यह सिलसिला तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध थी और मुझे खुशी है कि मैं इसमें सफल रही.’’

ये भी पढ़े:-

सचिन और लारा के अलावा यह बल्लेबाज था सबसे साहसी, ब्रेट ली ने बताया नाम, कहा- उसे बॉलिंग करना काफी मुश्किल

भारत ने 1986 तो पाकिस्तान ने 1990 में नहीं खेला था एशिया कप, जानें क्या था बॉयकॉट का कारण

UP T20 League 2025 फाइनल में रिंकू सिंह के बिना बिखर मेरठ, मैवरिक्स को रौंदते हुए दूसरी बार चैंपियन बने काशी रुद्राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >