Richest Cricket League 2026: क्रिकेट की दुनिया में पैसों के मामले में सिर्फ खिलाड़ी और बोर्ड ही नहीं, लीग भी किसी से कम नहीं हैं. दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिकेट लीग्स में हर साल अरबों रुपये का कारोबार होता है. अगर सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की बात करें तो BCCI करीब 2.2 अरब डॉलर (लगभग ₹18,760 करोड़) की अनुमानित संपत्ति के साथ सबसे आगे है. लेकिन जब बात दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग की आती है तो तस्वीर और भी दिलचस्प हो जाती है.
2026 की शुरुआत तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर दुनिया की टॉप-10 सबसे अमीर क्रिकेट लीग्स की यह सूची तैयार की गई है. आने वाले वर्षों में लीग की वैल्यू, मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और निवेश के साथ इनकी रैंकिंग में बदलाव हो सकता है. आइए जानते हैं कौन-सी लीग कितने नंबर पर है और IPL के सामने बाकी लीग्स कहां ठहरती हैं.
पहले नंबर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग की बात हो और IPL का नाम सबसे ऊपर न आए, ऐसा संभव नहीं है. भारतीय क्रिकेट की इस फ्रेंचाइजी लीग ने क्रिकेट को एक अलग ही बिजनेस मॉडल दिया है. 2025-26 के आसपास उपलब्ध आकलनों में IPL की वैल्यू करीब 10.9 से 16.4 अरब डॉलर के बीच बताई गई है. IPL को BCCI ने शुरू किया था और इसके शुरुआती दौर में ललित मोदी की भूमिका भी अहम रही. आज दुनिया की लगभग हर बड़ी क्रिकेट लीग किसी न किसी रूप में IPL के बिजनेस मॉडल से प्रेरणा लेती है.
ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट
यूएई की लीग साउथ अफ्रीका के लीग से ऊपर
यूएई की ILT20 अपेक्षाकृत नई लीग है, लेकिन इसने बेहद तेजी से अपनी जगह बनाई है. इसके पीछे UAE में मौजूद मजबूत निवेश क्षमता और IPL फ्रेंचाइजी मालिकों की भागीदारी को बड़ी वजह माना जाता है. ILT20 की वैल्यू $15-20 मिलियन बताई जाती है. दुनिया भर के खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण ILT20 ने कम समय में अपनी पहचान बनाई. हालांकि दक्षिण अफ्रीका की SA20 के तेजी से उभरने के बाद ILT20 की दूसरे स्थान पर मौजूदगी को चुनौती मिली है.
| रैंक | लीग | देश | अनुमानित वैल्यू |
| 1 | IPL | भारत | $12–16 अरब |
| 2 | ILT20 | UAE | $15–20 मिलियन |
| 3 | SA20 | दक्षिण अफ्रीका | $12.5 मिलियन |
| 4 | BBL | ऑस्ट्रेलिया | $10 मिलियन |
| 5 | द हंड्रेड | इंग्लैंड | $9 मिलियन |
| 6 | MLC | अमेरिका | $6.9 मिलियन |
| 7 | PSL | पाकिस्तान | $5.7 मिलियन |
| 8 | BPL | बांग्लादेश | $4.8 मिलियन |
| 9 | CPL | वेस्टइंडीज | $4.6 मिलियन |
| 10 | LPL | श्रीलंका | $3.98 मिलियन |
2023 में शुरू हुई दक्षिण अफ्रीका की SA20 ने बेहद कम समय में फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया में अपनी मजबूत जगह बना ली है. इस लीग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी सभी छह टीमों का मालिकाना हक IPL फ्रेंचाइजी से जुड़ा है. इससे लीग को भारतीय क्रिकेट बाजार और IPL के अनुभव का फायदा मिला. पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ की कमिश्नर के तौर पर भूमिका भी SA20 को सफल बनाने में अहम रही है. आज के डेट में इस लीग की वैल्यू लगभग $12.5 मिलियन के करीब है.
बिग बैश और द हंड्रेड लीग में 1 मिलियन का अंतर
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग दुनिया की सबसे पुरानी और स्थापित T20 लीग्स में से एक है. घरेलू क्रिकेट में T20 को लोकप्रिय बनाने में BBL की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है. इसके मजबूत दर्शक वर्ग और मीडिया राइट्स ने इसे लंबे समय तक दुनिया की प्रमुख फ्रेंचाइजी लीग बनाए रखा. हालांकि हाल के वर्षों में इसकी लोकप्रियता और व्यावसायिक स्थिति को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा है.$10 मिलियन के साथ सबसे अमीर लीग की सूची में BBL चौथे नंबर पर है.
वहीं मात्र 1 मिलियन के अंतर के साथ द हंड्रेड लीग पांचवे नंबर पर है. द हंड्रेड लीग की वैल्यू $9 मिलियन है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने क्रिकेट के पारंपरिक T20 फॉर्मेट से अलग हटकर 100 गेंदों वाला टूर्नामेंट द हंड्रेड शुरू किया.शुरुआत में इस फॉर्मेट को लेकर काफी सवाल उठे, लेकिन धीरे-धीरे टूर्नामेंट ने दर्शकों, स्पॉन्सर्स और प्रसारण कंपनियों के बीच अपनी जगह बनाई.
अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई मेजर लीग क्रिकेट
अमेरिका में क्रिकेट को मुख्यधारा में लाने की कोशिश में मेजर लीग क्रिकेट बेहद महत्वपूर्ण लीग बनकर उभरी है. MLC को अमेरिकी निवेशकों के साथ-साथ IPL फ्रेंचाइजी मालिकों का भी समर्थन मिला है. बड़ी भारतीय आबादी वाले अमेरिकी बाजार को देखते हुए इस लीग में जबरदस्त संभावनाएं हैं. MLC खिलाड़ियों को आकर्षक फीस देने के लिए भी जानी जाती है. करीब $6.9 मिलियन की वैल्यू के साथ MLC छठें नंबर पर है.
ये भी पढ़ें: Cricket Brothers: मैदान पर धमाल मचा रही हैं भाइयों की ये जोड़ियां, जानिए कौन-कौन हैं शामिल
PSL की कमाई में हो रही लगातार गिरावट
PSL यानी पाकिस्तान सुपर लीग, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए कमाई का एक महत्वपूर्ण जरिया है. करीब 5.7 मिलियन डॉलर की अनुमानित वैल्यू के साथ PSL दुनिया की टॉप-10 अमीर क्रिकेट लीग्स में शामिल है. एक समय PSL दुनिया की पांच सबसे अमीर T20 लीग्स में गिनी जाती थी, लेकिन ILT20, SA20 और MLC जैसी लीग्स के उभरने के बाद इसकी रैंकिंग में गिरावट आई है. PSL की वैल्यू आज के तारीख में $5.7 मिलियन है.
टॉप-10 की लिस्ट में इन लीग्स का नाम नहीं
दुनिया में T20 और फ्रेंचाइजी क्रिकेट की कई अन्य लीग्स भी हैं, लेकिन उपलब्ध आर्थिक आंकड़ों के आधार पर वे इस टॉप-10 में जगह नहीं बना पातीं. इनमें New Zealand का Super Smash, इंग्लैंड का T20 Blast, T10 League और हाल ही में शुरू हुई European T20 Premier League जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं. इन लीग्स की अपनी लोकप्रियता और क्रिकेटिंग अहमियत जरूर है, लेकिन आर्थिक ताकत के मामले में वे फिलहाल ऊपर बताई गई दस लीग्स से पीछे हैं.
ये भी पढ़ें: Kumar Kushagra Celebration: दलीप ट्रॉफी फाइनल में कुशाग्र का शतक, खास अंदाज में मनाया सेंचुरी का जश्न; VIDEO वायरल
