तीन दिन में दो बार ऑलआउट हुई आगा की टीम, WTC टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में मात दी. यह हार पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा झटका साबित हुई है. जानें जीत के हीरो कौन रहे और पाकिस्तान क्यों फिसड्डी साबित हुआ.

ENG vs PAK : इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह शिकस्त दी. मेजबान टीम ने मैच के तीसरे दिन ही पाकिस्तान को एक पारी और 103 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस हार के साथ आगा सलमान की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम WTC 2026-27 की अंक तालिका में आखिरी पायदान पर पहुंच गई.

पहली पारी में ही पाकिस्तान की हालत खराब

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलमान आगा की टीम इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. पूरी टीम पहली पारी में महज 171 रन पर सिमट गई. अब्दुल्ला शफीक ने 61 और इमाम-उल-हक ने 42 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने पांच-पांच विकेट चटकाकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

इंग्लैंड ने 238 रन की बढ़त बनाई

पाकिस्तान के 171 रन के जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मेजबान टीम ने 409 रन बनाकर पाकिस्तान पर 238 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली. हैरी ब्रुक 91 रन बनाकर इंग्लैंड के शीर्ष स्कोरर रहे. उनके अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 73 और जो रूट ने 66 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. पाकिस्तान की ओर से अली उस्मान ने पांच विकेट लिए, जबकि खुर्रम शहजाद को तीन सफलताएं मिलीं.

Also Read:क्या अभिषेक शर्मा को लग गई थी पार्टियों और गर्लफ्रेंड की लत? युवराज सिंह ने ऐसे बचाया उनका करियर

दूसरी पारी में भी नहीं संभली पाकिस्तान की टीम

238 रन से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान के सामने मैच बचाने की चुनौती थी, लेकिन बल्लेबाज दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके. टीम सिर्फ 135 रन पर ऑलआउट हो गई. मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि कप्तान शान मसूद ने 29 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने तीन-तीन विकेट झटके. गस एटकिंसन को भी एक सफलता मिली. इस तरह इंग्लैंड ने मैच को तीन दिन के भीतर ही अपने नाम कर लिया.

WTC टेबल में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर

हेडिंग्ले टेस्ट में मिली हार का असर पाकिस्तान की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका पर भी पड़ा है. पाकिस्तान 19.05 प्रतिशत अंक के साथ नौवें यानी आखिरी स्थान पर पहुंच गया है. उसकी हार से वेस्टइंडीज को फायदा हुआ है और वह 20.83 प्रतिशत अंक के साथ आठवें स्थान पर है. इंग्लैंड 29.76 प्रतिशत अंक के साथ सातवें स्थान पर बना हुआ है. वहीं भारत 53.33 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें पायदान पर है. तालिका में ऑस्ट्रेलिया 77.78 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर है. दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे, न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे और बांग्लादेश 66.67 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है.

Also Read: क्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड की अटकलों के बीच MI ने किया पोस्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >