बोस्निया ने ईरान को 3-1 से हराया

साल्वाडोर : विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप एफ के एक अन्य मैच में बोस्निया-हज्रेगोविना ने ईरान को 3-1 से हराया. बोस्निया की ओर से जेको ने टीम के लिए पहला गोल किया. उन्होंने मैच के 23वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया. दूसरा गोल भी बोस्निया की ओर से हुआ. […]

साल्वाडोर : विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप एफ के एक अन्य मैच में बोस्निया-हज्रेगोविना ने ईरान को 3-1 से हराया. बोस्निया की ओर से जेको ने टीम के लिए पहला गोल किया. उन्होंने मैच के 23वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया. दूसरा गोल भी बोस्निया की ओर से हुआ. यह गोल मैच के 59वें मिनट में जानिक ने किया.

मैच के 82वें मिनट में ईरान ने वापसी करते हुए गोल कर गोल अंतर 1-2 किया. यह गोल ईरान के स्टार खिलाड़ी रजा ने किया. इसके ठीक एक मिनट बाद बोस्निया की ओर से मैच के 83वें मिनट में एडविजा साजेविक ने गोल कर टीम को 3-1 से जीत दिला दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >