कोलंबिया ने जापान को बाहर किया

सुइआबा (ब्राजील) : जैकसन मार्टिनेज के दो गोल की बदौलत कोलंबिया ने जापान को 4-1 से हरा कर विश्व कप ग्रुप सी में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए एशियाई चैंपियन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. यह मैच उस समय इतिहास में दर्ज हो गया, जब फरीद मोनड्रेगन विश्व कप फाइनल्स में खेलनेवाले सबसे […]

सुइआबा (ब्राजील) : जैकसन मार्टिनेज के दो गोल की बदौलत कोलंबिया ने जापान को 4-1 से हरा कर विश्व कप ग्रुप सी में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए एशियाई चैंपियन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. यह मैच उस समय इतिहास में दर्ज हो गया, जब फरीद मोनड्रेगन विश्व कप फाइनल्स में खेलनेवाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बने.

उन्होंने रोजर मिला के रिकॉर्ड को तोड़ा. यह गोलकीपर 43 साल अैर तीन दिन की उम्र में मैच के अंतिम छह मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरा था. जापान के लिए मैच की शुरुआत काफी खराब रही. 15 मिनट के बाद ही यासुयुकी कोना ने एड्रियन रामोस को पेनाल्टी क्षेत्र में गिरा दिया, जिसके बाद पुर्तगाल के रैफरी पेड्रो प्रोएन्सा ने पेनाल्टी किक का इशारा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >