आक्रामक तेवर बरकरार रखने उतरेगी फ्रेंच टीम

ग्रुप इ में छह अंकों के साथ शीर्ष पर करीम बेंजेमा की फ्रांस टीम रियो डि जेनेरियो :फ्रांस की टीम वर्ल्ड कप के अंतिम 16 में जगह बनाने की उम्मीद के साथ बुधवार को जब यहां इक्वाडोर से भिड़ेगी जो उसकी नजरें अपनी आक्रामक शैली को बरबरार रखे पर टिकी होंगी. देदिएर डेसचैम्प्स की टीम […]

ग्रुप इ में छह अंकों के साथ शीर्ष पर करीम बेंजेमा की फ्रांस टीम

रियो डि जेनेरियो :फ्रांस की टीम वर्ल्ड कप के अंतिम 16 में जगह बनाने की उम्मीद के साथ बुधवार को जब यहां इक्वाडोर से भिड़ेगी जो उसकी नजरें अपनी आक्रामक शैली को बरबरार रखे पर टिकी होंगी. देदिएर डेसचैम्प्स की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और टीम दो मैचों में आठ गोल दाग चुकी है जिससे उसका ग्रुप इ से क्वालीफाई करना लगभग तय है.

फ्रांस की टीम अगर माराकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को ड्रॉ भी करा लेती है तो शीर्ष पर रहते हुए अंतिम 16 में जगह बना लेगी और प्री क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना के खिलाफ मुकाबले से भी बच जाएगी. लेकिन, फ्रांस के फुल बैक मथीयू देबुची ने कहा कि टीम के उनके साथी गोल करने की अपनी लय बरकरार रखना चाहते हैं. देबुची ने कहा, ‘अगर काफी कुछ दांव पर नहीं भी लगा है तो भी हमें ढिलाई से बचना होगा. हम इस मैच को जीतना चाहते हैं और आगामी मैचों की अच्छी तैयारी के लिए सकारात्मक सोच बरकरार रखना चाहते हैं.’

फ्रांस की टीम का गोल अंतर प्लस छह का है जिसका मतलब हुआ कि इक्वाडोर से हार के बावजूद उसका ग्रुप में शीर्ष पर रहना लगभग तय है. स्विट्जरलैंड के इक्वाडोर के बराबर तीन-तीन अंक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >