इटली-उरुग्वे मैच आज एक चैंपियन की छुट्टी तय

नटाल : चार बार की चैंपियन इटली की टीम ग्रुप डी के अपने आखिरी लीग मैच में दो बार की पूर्व चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी. इस मैच का नतीजा कुछ भी हो इनमें से एक टीम का बाहर होना तय है. इस ग्रुप से कोस्टा रिका ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मैचों में […]

नटाल : चार बार की चैंपियन इटली की टीम ग्रुप डी के अपने आखिरी लीग मैच में दो बार की पूर्व चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी. इस मैच का नतीजा कुछ भी हो इनमें से एक टीम का बाहर होना तय है. इस ग्रुप से कोस्टा रिका ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मैचों में उरुग्वे और इटली को हराकर अंतिम 16 में स्थान सुरक्षित कर लिया है.

एक अन्य पूर्व चैंपियन इंगलैंड पहले ही होड़ से बाहर हो चुका है. कोस्टा रिका के अभी छह अंक हैं. वहीं, इटली और उरुग्वे के तीन-तीन अंक हैं. इटली और उरुग्वे के बीच होने वाले इस मैच की विजेता कोस्टा रिका के साथ राउंड ऑफ 16 में प्रवेश करेगी. मैच ड्रॉ होने की स्थिति में इटली बेहतर गोल औसत के आधार पर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जायेगा. इटली के टीम प्रबंधन ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम इस अहम मैच से पूर्व मौसम को लेकर जूझ रही है. दक्षिण अफ्रीका में चार साल पहले तत्कालीन गत चैंपियन इटली को पहले दौर में ही बाहर होना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >