‘इससे आगे का…’, ऐतिहासिक 90.23 मीटर भाला फेंकने के बाद बोले नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra Comment after Record Javelin Throw: नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करते हुए दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका और एशिया के तीसरे, दुनिया के 25वें एथलीट बने. हालांकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर फेंककर उन्हें पीछे छोड़ दिया और नीरज दूसरे स्थान पर रहे. नीरज ने कहा कि 90 मीटर पार करना खुशी की बात है, लेकिन यह अनुभव खट्टा-मीठा रहा.

Neeraj Chopra Comment after Record Javelin Throw: भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर का थ्रो फेंका. नीरज के कैरियर में यह एक बाधा थी, जिसे उन्होंने अब पार कर लिया है. टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए. हालांकि डायमंड लीग के दोहा चरण में लंबा दांव मारने वाले नीरज शुक्रवार को जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे. वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका. इससे पहले तक चोपड़ा शीर्ष पर चल रहे थे.

वेबर ने भी पहली बार 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंका है और ऐसा करने वाले वह दुनिया के 26वें खिलाड़ी बन गए. दो बार के विश्व चैम्पियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 84.65 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे. चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा,‘‘मैं 90 मीटर की बाधा पार करके बहुत खुश हूं लेकिन यह खट्टा मीठा अनुभव रहा.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मेरे कोच जान जेलेंजी ने कहा कि आज मैं 90 मीटर पार कर सकता हूं. हवा ने मदद की और मौसम थोड़ा गर्म होने से भी मदद मिली. मैंने जूलियन से भी कहा था कि हम 90 मीटर थ्रो कर सकते हैं. मैं उसके लिये बहुत खुश हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आने वाले टूर्नामेंटों में इससे आगे का थ्रो कर सकता हूं. हम कुछ पहलुओं पर काम करेंगे और इस सत्र में फिर 90 मीटर पार करेंगे.”

चोपड़ा ने 88.44 मीटर से शुरूआत की और दूसरा थ्रो फाउल रहा. दो ओलंपिक पदक जीत चुके 27 वर्ष के चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो फेंका. इसके बाद उन्होंने 80.56 मीटर, फाउल और 88.20 मीटर के थ्रो फेंके. भारत के किशोर जेना 78.60 मीटर का थ्रो फेंककर आठवें स्थान पर रहे. आपको बता दें कि उनके मौजूदा कोच चेक गणराज्य के जान जेलेंजी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं.

ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं. चोपड़ा ने पहली बार दोहा डायमंड लीग में 2018 में भाग लिया था जब वह 87.43 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे. उन्होंने 2023 में यहां 88.67 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया और 2024 में 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे.

एथलीट नीरज चोपड़ा ने वह पूरा किया, जिसे विराट, सानिया, द्रविड़ और सुनील छेत्री ने अधूरा छोड़ा था

बारिश बिगाड़ देगी RCB और KKR का खेल? बेंगलुरु में भारी बारिश की चेतावनी

इस धाकड़ बल्लेबाज को मिला इंग्लैंड के खिलाफ मौका, इरफान पठान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >