टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों के बड़े अंतर से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है. ईशान किशन और तिलक वर्मा की आतिशी पारियों के बाद भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई.

भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 20 ओवर में 129 रन ही बना सकी.

ईशान और तिलक ने खेली तूफानी पारियां

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरे. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई.

श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की तूफानी पारी खेली. इसके बाद तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाकर टीम इंडिया को 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. रिंकू सिंह ने 12 रन का योगदान दिया. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारावा, ब्रैड इवांस, न्यामुरी न्यामहुरी और ब्रायन बेनेट ने एक-एक विकेट लिया.

भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी जिम्बाब्वे

220 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. बेन करन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि डिओन मेयर्स भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ब्रायन बेनेट ने 32 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके.

मध्यक्रम में रायन बर्ल ने 20 रन, तडिवनाशे मारुमानी ने 24 रन और ब्रैड इवांस ने 19 रन का योगदान दिया। इनके अलावा जिम्बाब्वे का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पूरी टीम 20 ओवर में 129 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 90 रन से अपने नाम कर लिया.

अभिषेक ने चटकाए 3 विकेट

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके. यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: T20I में भारत ने रचा इतिहास, एक साल में 9वीं बार बनाया 200+ स्कोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >