IND vs SL Test Free Live Telecast: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त 2026 से खेला जाएगा. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है.
अब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, श्रीलंका की कोशिश वापसी करने की होगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस के बीच इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है. अगर आप भी भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला दूसरा टेस्ट टीवी, मोबाइल या ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए मैच से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा.
दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
सीरीज का दूसरा मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में होगा. यह श्रीलंका के प्रमुख टेस्ट क्रिकेट मैदानों में से एक है.
भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. मैच से पहले टॉस सुबह 9:30 बजे होगा.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका की धरती पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? 2017 में किया था क्लीन स्वीप
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका का मुकाबला?
भारत में टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. ऐसे में टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव मुकाबला देख सकते हैं.
मोबाइल पर कहां देख सकते हैं लाइव?
जो दर्शक मोबाइल या दूसरे डिजिटल डिवाइस पर मैच देखना चाहते हैं, वे सोनी लिव पर भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. हालांकि, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है.
फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का फ्री में लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि, अगर आपके पास किसी अन्य डीटीएच या केबल कंपनी का कनेक्शन है, तो डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का आनंद नहीं उठा पाएंगे.
दोनों टीमों की अपडेटेड स्क्वाड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), पसिंदु सूर्यबंधारा, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.
ये भी पढ़ें: गॉल में जीत के बाद जडेजा को याद आया 9 साल पुराना पल, बोले- अभी भी खुद को भाग्यशाली मानता हूं
