ICC Player of the Month August: आईसीसी (ICC) ने अगस्त महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के शॉर्टलिस्ट की घोषणा कर दी है. इस बार पुरुष वर्ग में टेस्ट क्रिकेट और महिला वर्ग में एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. फैंस के पास अपने पसंदीदा खिलाड़ी को वोट करने का मौका है.
पुरुष वर्ग के नॉमिनी और उनका प्रदर्शन
महिला वर्ग के शॉर्टलिस्ट में एसोसिएट देशों का जलवा
- सुलेपॉर्न लेओमी (थाईलैंड): लेग स्पिनर लेओमी ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वनडे सीरीज और विमेंस एशिया कप 2026 में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. भारत के खिलाफ एशिया कप मैच में उन्होंने 3 विकेट झटके.
- नान्नापात कोंचारोएंकाई (थाईलैंड): इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में रनों का अंबार लगाया. उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
- लुसी बार्नेट (आइल ऑफ मान): नॉर्वे के खिलाफ 64 गेंदों पर नाबाद 123 रन की शानदार पारी खेलने वाली बार्नेट, इस शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने वाली आइल ऑफ मान की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने कॉन्टिनेंटल कप में अपनी बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी दोनों से कमाल किया.
ये भी पढ़ें: India vs Bangladesh Women: सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से, फाइनल के लिए होगी कड़ी टक्कर
कैसे चुना जाता है आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ
आईसीसी की स्वतंत्र वोटिंग (independent voting) एकेडमी और दुनिया भर के फैंस मिलकर इस अवॉर्ड के विजेताओं का चुनाव करेंगे. वोटिंग अकादमी के पास 90 प्रतिशत और फैंस के वोटों का 10 प्रतिशत हिस्सा होता है. क्रिकेट प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट icc-cricket.com/awards पर जाकर वोट कर सकते हैं. विजेताओं की घोषणा हर महीने के दूसरे हफ्ते में की जाएगी.
