अफरीदी फाउंडेशन को सपोर्ट कर बुरे फंसे युवराज सिंह, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की चैरिटी को दान देने का आग्रह करती अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर आलोचना झेल रहे भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था और मदद की उनकी गुहार को लेकर तिल का ताड़ बना दिया गया.

नयी दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की चैरिटी को दान देने का आग्रह करती अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर आलोचना झेल रहे भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था और मदद की उनकी गुहार को लेकर तिल का ताड़ बना दिया गया.

युवराज और हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अफरीदी के चैरिटी फाउंडेशन की मदद के लिये ट्वीट किया था. दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के मद्देनजर उनके इस ट्वीट की काफी आलोचना हो रही है. युवराज ने आज ट्वीट किया, मुझे समझ में नहीं आता कि जरूरतमंदरों की मदद को लेकर किये गए एक ट्वीट पर इतना हंगामा क्यो बरपा है.

मैं सिर्फ इतना कहना चाहता था कि अपने अपने देश में लोगों की मदद करें. मेरा इरादा किसी भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. भारत की विश्व कप 2011 जीत के सूत्रधार युवराज ने कहा, मैं भारतीय हूं और हमेशा रहूंगा. मैं इंसानियत के लिये भी हमेशा खड़ा रहूंगा, जय हिंद.

अफरीदी ने युवराज और हरभजन दोनों को धन्यवाद दिया था. भारत में अब तक कोरोना वायरस से 40 लोग मारे जा चुके हैं जबकि पाकिस्तान में 26 लोग मारे गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >