Rohit Sharma Security Breach:अचानक हुई इस हरकत से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी एक पल के लिए घबरा गए और चौंक गए. वहां मौजूद सिक्योरिटी ने तुरंत उस महिला को हिटमैन से अलग किया. शुरुआत में सबको लगा कि शायद ये कोई फैन है जो सेल्फी लेना चाहती है, लेकिन बाद में जब सच्चाई सामने आई तो मामला कुछ और ही निकला.
क्या हुआ था होटल में उस वक्त?
जिस वक्त रोहित शर्मा होटल के अंदर जा रहे थे, माहौल काफी शांत था. तभी भीड़ से निकल कर ये महिला चिल्लाते हुए आई. वो लगातार हेल्प-हेल्प की गुहार लगा रही थी. सिक्योरिटी उसे रोक पाती, उससे पहले ही वो रोहित के बेहद करीब पहुंच गई और उनका हाथ थाम लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो मदद मांग रही थी. ये घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
क्यों किया महिला ने ऐसा?
जब इस महिला से पूछताछ हुई और बाद में उन्होंने मीडिया को बताया, तो एक दुखद कहानी सामने आई. इस महिला का नाम सरिता शर्मा है. उन्होंने बताया कि वो किसी शौक या फोटो के लिए नहीं, बल्कि एक मजबूरी के चलते रोहित के पास गई थी. सरिता की बेटी अनिका एक बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रही है. उस बच्ची की जान बचाने के लिए अमेरिका से एक इंजेक्शन मंगवाना है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है. सरिता ने बताया कि उन्होंने छोटे-छोटे कैंप लगाकर अब तक 4.1 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, लेकिन अभी भी बहुत बड़ी रकम की जरूरत है और समय तेजी से निकल रहा है. उन्हें उम्मीद थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी उनकी मदद करेंगे, क्योंकि ये लोग अक्सर बच्चों की मदद के लिए आगे आते हैं.
बाद में मांगी अपने किए पर माफी
घटना के बाद सरिता ने एक वीडियो जारी करके अपनी बात रखी. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वो एक मां हैं और अपनी बेटी की हालत देखकर परेशान हैं. इसी परेशानी और भावनाओं में बहकर उन्होंने नियम तोड़े और रोहित का हाथ पकड़ लिया. उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को डराना या परेशान करना नहीं था, वो बस अपनी बेटी की जान बचाना चाहती थी. सरिता ने प्रशासन और खिलाड़ियों से माफी मांगते हुए अपील की है कि वो उनकी हालत को समझें. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि और क्या करें, इसलिए वो सीधे खिलाड़ियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी.
ये भी पढ़ें-
कहां ऐम कर रहे हो, कोच गंभीर के सावल पर हार्दिक पांड्या का जवाब कर देगा हैरान, देखें Video
ICC Rankings: ODI में विराट कोहली से छीनी बादशाहत, यह कीवी खिलाड़ी बना नंबर 1, रोहित को भी नुकसान
