एशिया कप में पाकिस्तान की किस्मत का फैसला आज, क्या यूएई के खिलाफ खेलेगा मैच? सामने आया बड़ा अपडेट

Will Pakistan Cricket Team play Asia Cup 2025 match vs UAE: भारत के खिलाफ मैच में हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने धमकी दी कि अगर उसकी मांग नहीं मानी गई, तो वह एशिया कप से बाहर हो जाएगा. उसका अगला मैच यूएई से होना है, अगर वह यह मैच जीतता है तभी सुपर 4 में पहुंचेगा और अगर हारता है तो उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

Will Pakistan Cricket Team play Asia Cup 2025 match vs UAE: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एशिया टी20 कप 2025 में अपने भविष्य को लेकर अंतिम फैसला करने जा रहा है. बुधवार को पाक टीम को दुबई में अपना आखिरी ग्रुप मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलना है. लेकिन भारत के साथ हुए हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी को न बदलने पर एशिया कप से बाहर निकलने की धमकी दी थी. सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान टॉस और मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया. वहीं मैच के बाद सूर्या ने इस जीत को भारतीय सेना को समर्पित कर दिया, इससे पूरा पाकिस्तान तिलमिला उठा. हालांकि क्या अब पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच खेलेगा? इस पर पाक मीडिया ने अपडेट दिया है. 

जियो न्यूज के मुताबिक पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने मंगलवार को कहा कि अभी तक पाकिस्तान की एशिया कप में भागीदारी पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा, “परामर्श जारी है और अंतिम फैसला कल घोषित किया जाएगा. यह फैसला पाकिस्तान के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा.” इस बीच, बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यूएई के खिलाफ पाकिस्तान की भागीदारी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाए जाने पर निर्भर करेगी. अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान तभी मैदान पर उतरेगा जब पाइक्रॉफ्ट को बदला जाएगा. यह मांग भारत के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मैच में हुई ‘नो-हैंडशेक’ विवाद के बाद उठी है. पीसीबी का मानना है कि पाइक्रॉफ्ट ने इस स्थिति को गलत तरीके से संभाला और इसी वजह से बोर्ड उनके हटाए जाने की मांग पर अड़ा हुआ है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम. फोटो- pti.

अचानक रद्द कर दी प्रेस कांफ्रेंस

टीम प्रबंधन को अब तक इस मामले पर आईसीसी से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. सूत्रों का कहना है कि अगर पाकिस्तान की मांग ठुकरा दी गई, तो टीम टूर्नामेंट से पूरी तरह हट सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान और यूएई मैच के लिए पाइक्रॉफ्ट को आराम दिया जाएगा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट से उनकी अनुपस्थिति की संभावना कम है. पाकिस्तान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो वे टूर्नामेंट से हट सकते हैं. हालांकि, आईसीसी ने पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की पीसीबी की औपचारिक मांग ठुकरा दी थी. इसी बीच उनकी तय प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक रद्द कर दी गई. 

अहम होगा यूएई के खिलाफ मुकाबला

हालांकि पाकिस्तान टीम ने इस विवाद के बावजूद यूएई के खिलाफ अहम मैच की तैयारी आईसीसी अकादमी में प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया. पाकिस्तान अब तक टूर्नामेंट में एक मैच खेलकर जीता और एक हारा है, लेकिन उसका भविष्य फिलहाल अधर में लटका हुआ है. लेकिन अगर मैच खेला जाता है, तो दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति होगी. दोनों में से जो टीम जीतेगी वह एशिया कप 2025 के सुपर 4 में ग्रुप ए से क्वालिफआई करेगी. वहीं भारत पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुका है. अगर पाकिस्तान जीतता है, तो भारत से उसका एक और मुकाबला 21 सितंबर को हो सकता है. 

ये भी पढ़ें:-

अगरकर की टीम में प्रझान ओझा और आरपी सिंह की हो सकती है एंट्री, BCCI की कमेटी में अक्टूबर से होंगे शामिल

अपोलो टायर्स से करार के बाद BCCI को एक मैच से कितनी कमाई होगी? ढाई साल के लिए बना टीम इंडिया का स्पांसर

बांग्लादेश-श्रीलंका-अफगानिस्तान की उम्मीद केवल 1 मैच, ग्रुप बी- सुपर 4 का समीकरण हुआ पेचीदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >