मासूम सी ख्वाहिश- आपको IPL के अगले सीजन भी खेलना होगा, धोनी ने दिया ऐसा दिल दुखाने वाला जवाब

MS Dhoni answers on playing IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स 2025 में अपने इतिहास के सबसे निचले स्तर पर रही और अब सबसे बड़ा सवाल है कि धोनी के बाद कौन? फैंस के मन में भी यही सवाल है कि क्या एमएस धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं. अगला सीजन सात महीने दूर है और धोनी ने एक कार्यक्रम में इस पर बात की.

MS Dhoni answers on playing IPL 2026 :चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की फिलहाल बेताज, लेकिन बादशाह जरूर है. पांच बार की चैंपियन टीम 2025 में अपने सबसे निचले स्तर पर रही. 10 टीमों के पॉइंट्स टेबल में वह सबसे नीचे रही, यह आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन संभवतः सबसे बड़ा कारण एमएस धोनी हैं. धोनी सीएसके के एकमात्र स्टार रहे हैं, जो लीग की लोकप्रियता के साथ सुपरस्टार की सीढ़ी चढ़े. लेकिन अब 18 साल बाद उनका विकल्प ढूंढा जा रहा है. चेन्नई के सामने यह यक्ष प्रश्न आ खड़ा हुआ है कि धोनी के बाद कौन? कई ऑप्शंस पर सीएसके काम कर रही है. फिलहाल फैंस के मन में एक और सवाल आ खड़ा हुआ है कि क्या वह अगला सीजन खेलेंगे? या नहीं खेलेंगे? आईपीएल का अगला सीजन अभी सात महीने दूर है, लेकिन सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या एमएस धोनी अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और सीजन मैदान पर उतरेंगे? 

हाल ही में धोनी एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने भविष्य को लेकर बात की. चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान माही ने कहा कि अभी उनके पास यह फैसला करने के लिए काफी समय है कि वह आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं. धोनी से पूछा गया कि क्या आप अगले सीजन चेन्नई के लिए खेलेंगे. इस पर धोनी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं. मेरे पास सोचने के लिए समय है. दिसंबर तक का समय है, तो मैं दो-तीन महीने और लूंगा और फिर आखिर में अपना फैसला लूंगा.”

इसी दौरान एक फैन ने जोर से कहा, “सर, आपको खेलना ही होगा.” धोनी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया, “अरे, घुटने में जो दर्द  रहता है, उसका ख्याल कौन रखेगा?”

आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर सीएसके को खिताब दिलाने के तुरंत बाद धोनी ने मुंबई में घुटने की सर्जरी कराई थी. पूरे सीजन वह घुटने की चोट से जूझते रहे, लेकिन उन्होंने सर्जरी कराने से पहले सीजन पूरा किया, ताकि आईपीएल 2024 से पहले रिहैब का पर्याप्त समय मिल सके. पिछले दो सीजन में धोनी निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसकी बड़ी वजह उनकी विकेटों के बीच दौड़ने की कम होती रफ्तार रही है. यह सीधे तौर पर उनकी घुटने की सर्जरी से जुड़ा है.

धोनी फिर बने कप्तान

आईपीएल 2025 सीजन में धोनी की जगह सीएसके की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथ में थी, लेकिन गायकवाड़ को कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण बीच सीजन में बाहर होना पड़ा. ऐसे में धोनी ने फिर से स्टैंड-इन कप्तान के रूप में कमान संभाली. हालांकि, वह टीम की किस्मत नहीं बदल पाए और पांच बार के चैंपियन अंक तालिका में सबसे नीचे रही. धोनी और रुतुराज गायकवाड़ हाल ही में चेन्नई में सीएसके अधिकारियों के साथ आईपीएल 2026 के लिए रणनीति को लेकर मीटिंग कर रहे हैं. 

अगले सीजन के लिए तैयारियों में जुटी सीएसके

हालांकि मीटिंग से ज्यादा चर्चा संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन को लेकर है. जहां सीएसके संजू को धोनी के विकल्प की जगह देख रही है, तो वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रविचंद्रन अश्विन ने फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है कि वह टीम छोड़ना चाहते हैं और नई टीम की तलाश में हैं. खैर, लंबे समय से सीएसके के तारणहार रहे धोनी घुटनों के दर्द से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पांच बार के चैंपियन को हमेशा अपनी प्राथमिकता में रखा है. आईपीएल 2025 में सीएसके अंक तालिका में सबसे नीचे रही. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी एक और सीजन बतौर खिलाड़ी खेलते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें:-

टी20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम, इंडिया या ऑस्ट्रेलिया नहीं टॉप 4 पर है इन देशों का कब्जा

712 दिन-71 पारियां; सेंचुरी को तरस रहे बाबर आजम की डक पर उड़ीं गिल्लियां, पाकिस्तान को भी मिली शिकस्त

‘कैच ऑफ द सेंचुरी’ मैक्सवेल के सुपरमैन अवतार ने किया हैरान, बाउंड्री के बाहर से उड़ा लाए गेंद, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >