आकाश चोपड़ा का खुलासा; रोहित-विराट ने खेलने से खुद ही किया इनकार, इंडिया ए टीम में नहीं आया नाम

Aakash Chopra on Virat Kohli and Rohit Sharma absence from India A: भारत और ऑस्ट्रेलिया अगले महीने तीन वनडे और पाँच टी20 मैच खेलेंगे, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी. दोनों ने मार्च 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत के लिए नहीं खेला और अब केवल वनडे प्रारूप में उपलब्ध हैं. हालाँकि वे ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तैयारी कर सकते थे, लेकिन लगता है उन्होंने खुद खेलने से इनकार कर दिया.

Aakash Chopra on Virat Kohli and Rohit Sharma absence from India A: भारत और ऑस्ट्रेलिया अगले महीने से तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगे. यह विराट कोहली और रोहित शर्मा की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी. दोनों ने मार्च 2025, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से नीली जर्सी नहीं पहनी है. वे टीम इंडिया के लिए खेल सकते थे, लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला किया. ऐसे में अब वे केवल वनडे टीम के लिए ही उपलब्ध हैं. हालांकि वे ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के विरुद्ध अपनी तैयारियों को और पुख्ता कर सकते थे, लेकिन लगता है उन्होंने खुद इसके लिए मना कर दिया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस संभावना को जताते हुए कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने चयनकर्ताओं से खुद कहा होगा कि वे इंडिया-ए सीरीज का हिस्सा नहीं बनना चाहते.

भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए (India A vs Australia A) के बीच तीन मैचों की सीरीज 30 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगी. यह सीरीज 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले वार्म-अप का काम करेगी. इस सीरीज के लिए जैसे ही भारतीय टीम का ऐलान किया गया तो खबरें सामने आईं कि विराट और रोहित दोनों इस सीरीज में खेल सकते हैं. हालांकि रविवार को बीसीसीआई की ओर से घोषित इंडिया-ए टीम में इन दोनों दिग्गजों का नाम नहीं था. 

क्या रो-को ने इंडिया-ए सीरीज खेलने से मना कर दिया?

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में चोपड़ा ने तर्क देते हुए कहा कि चयनकर्ताओं ने जरूर रोहित और विराट से खेलने को कहा होगा, लेकिन दोनों ने मना कर दिया. उन्होंने समझाया कि चुनी गई टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो एशिया कप का हिस्सा हैं और मकसद यही है कि वे लगातार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते रहें. चोपड़ा ने कहा, “मैं श्योर हूं कि सेलेक्टर्स ने पूछा होगा भाई खेलने का मन है, बताओ क्या चल रहा है? ये तीन मैच है, खेल लो. उन्होंने कहा नहीं हमें नहीं खेलना. ठीक है जी, कोई बात नहीं, आपको नहीं खेलना तो कोई बात नहीं.” उन्होंने आगे कहा, “क्यों मैं कह रहा हूं कि चयनकर्ताओं ने पूछा होगा? क्योंकि जिस टीम का चयन किया गया है, उसमें एशिया कप खिलाड़ियों को भी शामिल करने की कोशिश की गई है ताकि उनका फॉर्म बना रहे और वे लगातार प्रतिस्पर्धी मैच खेलते रहें.”

रोहित और कोहली ने आखिरी बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट आईपीएल 2025 में खेला था. सामान्य परिस्थितियों में किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे इंडिया-ए सीरीज में खेलेंगे और ऐसा हुआ भी. हालांकि दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने अभ्यास में व्यस्त हैं. रोहित मुंबई में तो विराट लंदन में अपने फिटनेस पर भरपूर ध्यान रख रहे हैं. 

इंडिया ए सीरीज में टीम में होने वाले बदलाव

दरअसल पहले मैच के लिए इंडिया ए के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जो 30 सितंबर को होगा. जबकि बाकी दो वनडे मैचों के लिए तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है, जो 3 और 5 अक्टूबर को खेले जाएंगे. आकाश चोपड़ा ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए कहा कि 30 सितंबर वाले मुकाबले के लिए एक टीम है और तीन और पांच के लिए फिर उसमें एडिशन किए हैं उन खिलाड़ियों का जो इस समय एशिया कप खेल रहे हैं. सोच बड़ी क्लियर है कि तीन और पांच तक, आपको थोड़ा 28 सितंबर (एशिया कप 2025) का फाइनल खेलने के बाद थोड़ा विश्राम भी मिल जाएगा. तब आप प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएं तो आप लगातार खेलने के ललिए तैयार रहें.  

आपको बता दें कि टीम इंडिया ए केवल वनडे मैच नहीं खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया ए इस दौरे पर तीन दिवसीय- 2 अनधिकारिक टेस्ट मैच भी खेलेगा. यह 16-19 सितंबर और 23-26 सितंबर को खेला जाएगा. 

इंडिया-ए टीम (पहला वनडे मैच)

राजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुर्जपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह.

इंडिया-ए टीम (दूसरा और तीसरा वनडे)

तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेड्गे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें:-

IND vs PAK: टीम इंडिया के ‘नो हैंडशेक’ पर PCB चीफ बने भीगी बिल्ली, कहा- उम्मीद है कि आने वाली जीतों का…

2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए केन विलियम्सन हुए ‘लॉक’, कीवी क्रिकेट बोर्ड के साथ साइन किया खास एग्रीमेंट

Asia Cup 2025: अल्लाह ही हाफिज है… भारत की दुलत्ती से भड़के शोएब मलिक, पाक टीम-PCB सबको जी भर के सुनाया 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >