12 गेंद में चाहिए थे 11 रन, बॉलर ने 5 गेंद में ही झटक दिए 4 विकेट, हारा हुआ मैच ऐसे जिता दिया, देखें वीडियो

TNPL Surya Anand 4 Wickets in 5 Balls: टीएनपीएल 2025 में सूर्या आनंद ने 5 गेंदों में 4 विकेट लेकर मदुरै पैंथर्स को नेल्लई रॉयल किंग्स पर 10 रन से रोमांचक जीत दिलाई. नेल्लई को 12 गेंदों में 11 रन और 4 विकेट शेष थे, लेकिन आनंद के घातक ओवर ने खेल पलट दिया. उन्होंने 19वें ओवर में W, 0, W, W, W की मदद से मुकाबले को मदुरै की झोली में डाल दिया.

TNPL Surya Anand 4 Wickets in 5 Balls: अभी कुछ ही दिन बीते हैं, जब दिग्वेश राठी के 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेटों ने तहलका मचाया था. अब एक और गेंदबाज आ गया है, जिसने 5 गेदों पर चार विकेट झटक दिए हैं. तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) 2025 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सिचम मदुरै पैंथर्स ने 19 जून को नेल्लई रॉयल किंग्स (Siechem Madurai Panthers vs Nellai Royal Kings) को 10 रनों से हराकर टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की. मैच की कहानी तब बदली जब नेल्लई को जीत के लिए महज 12 गेंदों में 11 रन चाहिए थे और उनके पास 4 विकेट बाकी थे. लेकिन इस जीत के नायक रहे तेज गेंदबाज सूर्या आनंद, ने आखिरी क्षणों में खेल का रुख पूरी तरह पलट दिया. उनके एक शानदार ओवर ने सब कुछ बदलते हुए सिर्फ 5 गेंदों के भीतर 4 विकेट झटककर मदुरै को असंभव सी जीत दिला दी.

टीएनपीएल 2025 में कल (18 जून) को सलेम में खेले गए मुकाबले में मदुरै पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. बलचंदर अनिरुद्ध ने 48 रन और अतीक उर रहमान ने 36 रन की उपयोगी पारी खेली. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल किंग्स की ओर से कप्तान अरुण कार्तिक ने सर्वाधिक 67 रन बनाए, लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत तक नहीं ले जा सकी और पूरी टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई. अनिरुद्ध को पारी के बाद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के तहत सूर्या आनंद से बदला गया और आनंद ने इस भूमिका को बखूबी निभाया.

सूर्या आनंद के 5 गेंद पर 4 विकेट और हैट्रिक

मदुरै के तेज गेंदबाज सूर्या आनंद ने रॉयल किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवरों में करिश्माई प्रदर्शन कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. रॉयल किंग्स को जीत के लिए जब सिर्फ 11 रन की दरकार थी और गेंदबाजी करने आए आनंद ने मैच के 19वें ओवर में हैट्रिक सहित कुल चार विकेट चटकाए और मुकाबले का पासा पलट दिया. सोनू यादव और मोहम्मद अदनान खान की जोड़ी क्रीज़ पर टिक चुकी थी. ऐसे में आनंद ने गेंद संभाली और पहले ही गेंद पर यादव की गिल्लियां बिखेर दीं.

इसके बाद आनंद ने अपने अगले तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. वल्लीयप्पन युधीश्वरन को उन्होंने अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया, फिर सचिन राठी को पहली ही गेंद पर विकेटकीपर को कैच दिलाया. अंत में नंबर 11 बल्लेबाज इमैनुएल चेरियन को धीमी यॉर्कर पर बोल्ड कर पैंथर्स को 11 रन से जीत दिला दी. आनंद के इस ओवर का स्कोरकार्ड W, 0, W, W, W रहा. उन्होंने कुल 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके. यह प्रदर्शन ना केवल मैच का टर्निंग पॉइंट बना, बल्कि आनंद की टीएनपीएल में एक पहचान भी छोड़ गया. 

टीएनपीएल में रोमांचक हुआ पॉइंट्स टेबल

सूर्या को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. आपको बता दें कि यह टीएनपीएल में सातवीं हैट्रिक थी. इससे पहले 8 जून को गोरखपुर के रहने वाले सोनू यादव ने हैट्रिक ली थी. वहीं टीएनपीएल 2025 की बात करें, तो अगर नेल्लई यह मुकाबला जीत जाती, तो वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाती. लेकिन हार के चलते अब वे चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं. वहीं मदुरै पैंथर्स को इस जीत से बड़ा फायदा हुआ है और अब वे भी चार अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं. टीएनपीएल 2025 में अब तक का मुकाबला बेहद कड़ा हो चुका है चार टीमों के अंक बराबर हैं और हर मैच टूर्नामेंट की दिशा बदल रहा है.

जिसकी ऋषभ पंत से हुई थी खूब नोक-झोंक, वही बन गया ऑस्ट्रेलिया का हेड कोच, सितंबर में करेगा भारत का दौरा

दो खिलाड़ियों का डेब्यू, पहले टेस्ट के लिए अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी प्लेइंग XI, नायर को कर दिया बाहर

‘मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं’, जेम्स एंडरसन ने इस खिलाड़ी को बताया भारत का भविष्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >