IND vs PAK सुपर-4 मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने भरी हुंकार, बिना नाम लिए 4 शब्दों में कह दी सारी बात

Suryakumar Yadav on IND vs PAK Asia Cup 2025 Super 4 Clash: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से भिड़ने वाले हैं. सुपर 4 में दोनों टीमें क्लैश ऑफ राइवलरी करेंगी. इस मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हुंकार भरी है. ओमान को हराने के बाद उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना मुकाबले पर अपनी बात रखी है.

Suryakumar Yadav on IND vs PAK Asia Cup 2025 Super 4 Clash: भारत ने एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच जीतकर दहाड़ते हुए सुपर 4 में एंट्री ली. अपना 250वां मैच खेल रही टीम इंडिया ने ओमान के खिलाफ खूब जमकर प्रयोग किया. टीम में बदलाव किए, बैटिंग ऑर्डर में चेंज किया, 8 गेंदबाजों से बॉलिंग करवाई, हालांकि मैच भी अपने नाम किया. सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया ने संजू सैमसन की फिफ्टी की बदौलत 188 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान 167 रन ही बना सका. इस जीत के बाद भारत का सामना एकबार फिर से पाकिस्तान से होना है. इस महामुकाबले से पहले मेन इन ब्लू के कमांडर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हुंकार भरी है.  

7 दिन में दूसरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है. ओमान के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान, पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने सूर्यकुमार से एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बारे में सवाल किया.हालांकि, सूर्यकुमार के चार शब्दों के जवाब ने साफ कर दिया कि भारतीय टीम अपने अगले विरोधी पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही. मांजरेकर ने पूछा, “रविवार के पाकिस्तान मैच के लिए सब तैयार?”

इस पर सूर्यकुमार ने जवाब दिया, “सुपर 4 के लिए तैयार.” टी20ई में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ओमान के खिलाफ अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का नाम लेने से परहेज किया. 

क्या था भारत पाकिस्तान का एशिया कप 2025 विवाद

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-स्टेज मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार ने विपक्षी टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया था, जिससे विवाद खड़ा हुआ था. इस घटना के बाद PCB ने ICC से शिकायत की और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग करते हुए कई ईमेल भेजे, यह दावा करते हुए कि उन्होंने क्रिकेट की भावना को बनाए नहीं रखा. हालांकि, पाकिस्तान को अपनी वापसी की धमकी वापस लेनी पड़ी और उन्होंने दुबई में बुधवार को UAE के खिलाफ महत्वपूर्ण एशिया कप मैच खेला. 

फिर होगा IND vs PAK सुपर मुकाबला

अब भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से भिड़ने वाली हैं. ऐसे में यह दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता का एक और कड़े मुकाबले में तब्दील हो गया है. जहां भारत अपनी ओर से जीतने में कोई कमी नहीं रखना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान मैच हारने के साथ ही अपने तथाकथित अपमान का बदला लेने उतरेगा. यह मुकाबला 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में खेला जाएगा. रविवार रात में 8 बजे से शुरू होने वाले मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ऑनलाइन सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें:-

DRS तो लेना ही पड़ेगा… कुलदीप यादव ने की मनमानी; कैप्टन सूर्या का हाथ पकड़कर जबरदस्ती कर दी अपील

मैंने मुल्क को बचाया वरना… पूर्व PCB चीफ ने खोली पाकिस्तान की पोल, ICC को धमकी के बाद इसलिए किया सरेंडर

ओमान के कप्तान का पाकिस्तान को करारा जवाब, भारत से मैच के बाद बोले- थैंक्यू सूर्या, BCCI से लगा दी इस बात की गुहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >