कोहली से तुलना करना बेकार, बाबर आजम पर भड़के दिनेश कार्तिक

Dinesh Karthik Slams Babar Azam: भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में बाबर आजम के खराब प्रदर्शन पर दिनेश कार्तिक भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि बाबर कभी भी विराट कोहली की बराबरी नहीं कर सकते. कार्तिक ने बाबर के शॉट सेलेक्शन को सरेंडर बताया और कहा कि वह दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज नहीं हैं.

Dinesh Karthik Slams Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के ग्रुप ए मैच में भारत के हाथों 61 रनों की करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को इस मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद सबसे ज्यादा आलोचना बाबर आजम (Babar Azam) की हो रही है. 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने शुरुआती दो ओवर में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. 

मुश्किल समय में जब टीम को बाबर से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, तब वह अक्षर पटेल (Axar Patel) की गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस घटना के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बाबर की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि उनकी तुलना विराट कोहली से करना अब बंद होना चाहिए.

कोहली दबाव में ऐसा शॉट कभी नहीं खेलते 

क्रिकबज पर बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा कि बाबर आजम की विराट कोहली से तुलना करना पूरी तरह गलत है. कार्तिक ने कहा कि अगर विराट कोहली ऐसी स्थिति में होते तो वह कभी भी इतनी जल्दी ऐसा शॉट नहीं खेलते. उन्होंने कहा कि बाबर का वह शॉट खेलना समर्पण (सरेन्डर) जैसा था. इससे पता चलता है कि उनमें टीम को जिताने का वह विश्वास और जुनून नहीं है जो कोहली में दिखता है. कार्तिक के मुताबिक, बाबर ने रन रेट मेंटेन करने के चक्कर में अपना विकेट फेंक दिया, जो एक महान खिलाड़ी की पहचान नहीं है.

बेस्ट बल्लेबाज होने के करीब भी नहीं बाबर

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि दबाव को सोखना ही महानता की असली पहचान होती है. हर मैच आसान नहीं होता जहां आप आते ही शॉट खेलने लगें. उन्होंने कहा कि बाबर को देखकर लगता है कि उनमें वह दृढ़ता और विश्वास गायब है. कार्तिक ने यहां तक कह दिया कि बाबर आजम दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज होने के आस-पास भी नहीं हैं. उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा कि मेरे हिसाब से इस समय अभिषेक शर्मा दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं.

शाहीन और बाबर को टीम से किया जा सकता है ड्रॉप 

भारत के खिलाफ मिली इस हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि नामीबिया के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच में बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है. शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन भी पिछले कुछ समय से खराब रहा है. भारत के खिलाफ मैच में उन्होंने सिर्फ दो ओवर फेंके और 31 रन लुटा दिए. उनके इस खराब स्पेल ने भारत को 175 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

‘करो या मरो’ का मुकाबला 

पाकिस्तान के लिए नामीबिया के खिलाफ अगला मैच ‘करो या मरो’ जैसा हो गया है. हालांकि, मैच से ठीक पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक ने बाबर और शाहीन का बचाव किया है और कहा है कि टीम मैनेजमेंट को उन पर पूरा भरोसा है. लेकिन समीकरण साफ है कि अगर पाकिस्तान यह मैच हारती है तो T20 वर्ल्ड कप से उनका सफर खत्म हो जाएगा.

USA के सुपर-8 में पहुंचने का चांस 

इस मैच के नतीजे पर USA की निगाहें भी टिकी होंगी. अगर पाकिस्तान नामीबिया से हार जाता है, तो USA की टीम सीधे सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. ऐसे में पाकिस्तान पर दोहरा दबाव होगा. एक तरफ उन्हें अपनी साख बचानी है और दूसरी तरफ टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

ये भी पढ़ें-

अहमदाबाद में रनों की बारिश होगी या गिरेंगे विकेट, जानिए पिच और टीम का हाल

क्या मौसम बनेगा विलेन? बिना मैच खेले भी सुपर 8 में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानें समीकरण

नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया, जीत के साथ वर्ल्ड कप से विदाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >